लागत से 50 फीसदी अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य का इंतजार कर रहे किसानों को सरकार जल्द राहत दे सकती है। फिक्की के एक कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने कहा, 'यह सच है कि इससे सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ेगा, लेकिन प्रधानमंत्री इससे चिंतित नहीं है। देश के किसानों और मजदूरों का इस देश के खजाने पर पहला हक है।'

कृषि मंत्री का बयान
कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जल्द नीति लाने वाली है जिससे किसानों को उत्पादन लागत से डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिलना सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने राज्यों के साथ मिलकर नीति मसौदा तैयार कर लिया है और इस पर और विचार करके जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
किन फसलों के MSP में होगी वृद्धि
मंत्री ने आश्वासन दिया कि जून में शुरू हो रहे 2018-19 खरीफ सीजन से पहले उन फसलों के न्यूनतम सर्थन मूल्य में वृद्धि होगी जिनके समर्थन मूल्य में 50 फीसदी का इजाफा नहीं हुआ है।
1.5 गुना ज्यादा MSP देने का एलान
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ फसलों पर उत्पादन लागत से 50 फीसदी अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य पहले ही दिया जा रहा है। 2018-19 के बजट में सरकार ने उत्पादन लागत से 1.5 गुना अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की घोषणा की थी। सरकार 22 कृषि उत्पादों का मूल्य तय करती है।
किसानों के हितों की रक्षा होगी
कृषि मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम होने पर सरकार हस्तक्षेप करेगी और सरकारी खजाने पर बोझ पड़ने के बावजूद किसानों के हित की रक्षा की जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications