हो गया साफ, लगातार बंद नहीं रहेंगे बैंक, शनिवार को होगा काम-काज

2018 मार्च की महीने में छुट्टियों की लिस्ट थोड़ी लंबी हो गई है। 29 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक लगातार छुट्टियों को लेकर बैंक एसोसिएशन का स्पष्टीकरण आया है। बैंक यूनियन ने कहा है कि बैंक मार्च के आखिरी दिन शनिवार 31 मार्च को बंद नहीं रहेंगे। यूनियन ने बताया कि बैंक 31 मार्च शनिवार के दिन खुले रहेंगे और इस दिन लोग जरूरी काम काज निपटा सकेंगे।

March bank holidays, bank holidays in hindi, list of bank holidays in hindi, bank holidays in march, बैंक में छुट्टी, मार्च में बैंक हॉलिडे, मार्च में बैंको की छुट्टी की लिस्ट, बैंक हॉलिडे, बैंको की छुट्टी

लंबी छुट्टियां

बैंक में ज्यादा छुट्टियां पड़ने से लोगों को कैश की दिक्कत हो सकती है। इसलिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैश अपने पास रख लें। हालांकि बैंकों ने आश्वस्त किया है कि इस दौरान कैश को लेकर लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आगे पढ़ें छुट्टियों की लिस्ट

ये रही छुट्टियों की लिस्ट

  • 29 मार्च को महावीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे।
  • 1 अप्रैल को रविवार है जिससे कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अप्रैल को बैंक वार्षिक लेखाबंदी के लिए बंद रहेंगे
  • बैंक सीधे 3 अप्रैल को खुलेंगे।

इसलिए अब साफ हो गया है कि बैंक लगातार बंद नहीं रहेंगे। सिर्फ महावीर जयंति (गुरुवार) गुड फ्राइडे (शुक्रवार) को बैंक बंद रहेंगे। लेकिन 31 मार्च शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद 1 अप्रैल को रविवार के दिन बैंक बंद ही रहते हैं। हालांकि बैंक नियम के मुताबिक 31 मार्च शनिवार को वार्षिक लेखाबंदी का दिन था लेकिन लगातार बैंक बंद रहने से लोगों को असुविधा होती जिसे देखते हुए यूनियन ने इसे आगे बढ़ाकर 2 अप्रैल कर दिया है।

आज ही निपटाएं बैंको के काम

अगर आपका बैंक का कोई भी काम बचा है तो बेहतर है कि आज निपटा लें वरना आपको इस महीने में सिर्फ शनिवार का ही दिन मिलेगा। उसके बाद बैंक सीधे 3 अप्रैल मंगलवार को खुलेंगे।

एटीएम पर भी पड़ेगा असर

बैंको में लगातार छुट्टी होने की वजह से ATM पर भी पड़ेगा, क्योंकि बैंक बंद होने के बाद एटीएम पर लोड बढ़ेगा और कैश खत्म होने के बाद वहां दोबारा कैश भरने की व्यवस्था नही हो पाएगी।

बैंकों की चार दिन छुट्टी है ऐसे में आपको सिर्फ एटीएम के भरोसे रहना पड़ेगा। त्योहार, वित्तीय वर्ष खत्म होने की वजह से कैश की ज्यादा जरूरत होगी। ऐसे में भारी संख्या में लोग एटीएम से पैसा निकालेंगे। त्योहार और नोट की कमी के कारण एटीएम में भी पैसे खत्म हो सकता है। हालांकि, आप ऑनलाइन बैंकि और डिजिटल पेमेंट का सहारा ले सकते हैं।

  • इन बातों का रखें ध्यान
  • बैंको की लंबी छुट्टियों के वक्त जरूरत के अनुसार कैश निकाल लें
  • ज्यादातर भुगतान के कार्य ऑनलाइन ही करें
  • कियोस्क में किसी अनजान व्यक्ति को अपनी बैंक डिटेल मत बताए
  • कियोस्क ये एटीएम में मदद के लिए गार्ड से पूछ सकते हैं लेकिन उसे भी किसी तरह की जानकारी मत दें
  • अपना ATM पिन और नेट बैंकिंग से जुड़ा पिन किसी को मत बताएं
  • नेट बैंकिंग के दौरान 3डी पासवर्ड के बारे में किसी को मत बताएं
  • अगर कोई व्यक्ति बैंककर्मी बनकर फोन के जरिए आपका 3डी पासवर्ड या ओटीपी पूछता है तो उसे मत बताएं
  • बैंक कभी किसी ग्राहक से उसकी डिटेल नहीं मांगता है
  • किसी भी असुविधा के लिए आपको सबसे पहले बैंक के कस्टमर केयर पर संपर्क करना चाहिए

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+