भारत दुनिया में सबसे सस्ते डाटा प्लान के मामले में बहुत आगे है, फिर भी डाटा स्पीड में भारत दुनिया के टॉप-100 देशों में भी नहीं शामिल है। हालांकि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन अधिकतर यूजर्स मोबाइल इंटरनेट का ही प्रयोग करते हैं।

मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत का स्थान 109वां स्थान है जबकि फिक्सड ब्रॉडबैंड की स्पीड के मामले में भारत का स्थान 67वां है। इंटरनेट परीक्षण और विश्लेषण प्लेटफार्म ओकला ने इस बारे में जानकारी प्रकाशित की है। कंपनी के नवीनतम वैश्विक सूचकांक से पता चलता है कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में भारत का प्रदर्शन सुधरा है, जोकि 2017 के नवंबर में 18.82 एमबीपीएस था और 2018 के फरवरी में यह बढ़कर 20.72 एमबीपीएस हो गया। खासतौर से पिछली तिमाही में इसमें सबसे ज्यादा सुधार हुआ।
ओकला ने एक बयान में कहा, "भारत ने फिक्स्ड ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड रैंकिंग में महत्वपूर्ण सुधार दर्ज किया है, पिछले साल यह 76वें स्थान पर था, जो अब 67वें स्थान पर आ चुका है।"
बयान में कहा गया है, "मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड स्पीड में भारत की रैंकिंग समान है और यह 109वें स्थान पर है। पिछले साल नवंबर में डाउनलोड स्पीड 8.80 एमबीपीएस थी, जो फरवरी में बढ़कर 9.01 एमबीपीएस हो गई।"
बयान के मुताबिक, फरवरी में किए गए स्पीडटेस्ट में नार्वे दुनिया में सबसे आगे रहा, जहां मोबाइल इंटरनेट की औसत डाउनलोड स्पीड 62.07 एमबीपीएस रही। बयान में कहा गया है, "फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में सिंगापुर सबसे आगे रहा, जहां औसत डाउनलोड स्पीड 161.53 एमबीपीएस रही।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications