आपको यहां पर दुनिया के 10 सबसे महंगे घरों के बारे में बताएंगे, जिसमें की मुकेश अंबानी का एंटीलिया भी शामिल है।
दुनियाभर में ऐसे हजारों लाखों घर होंगे जिनकी कीमत न केवल आम आदमी की सोच से परे है बल्कि इनकी बनावट और उपयोग होने वाले सामान सबकुछ युनिक है। इन घरों को काफी मार्डन तकनीकि से बनाया गया है। दुनिया के सबसे अमीर घरों में मुकेश अंबानी का भी घर शामिल है। तो आइए आपको बताते हैं दुनिया के टॉप 10 सबसे महंगे घर और उनकी कीमत के बारे में।
बकिंघम पैलेस
ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस की कीमत 1,560,000,000 डॉलर है। इसमें कुल 775 कमरे हैं। जिनमें 52 शाही बेडरुम हैं और 188 स्टाफ बेडरुम। तो वहीं इस शाही महल में ही 92 ऑफिस भी हैं। आपको बता दें कि यह 77 हजार वर्ग स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है। यह पैलेस रानी एलिजाबेथ II का है, जो कि लंदन में स्थित है।
एंटीलिया
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया 27 मंजिल का है जो कि मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित है इसमें 168 कारें पार्क करने की व्यवस्था है। इसके छत पर तीन हेलीपैड भी हैं, 1 अबर डॉलर की लागत से बनने वाले इस 27 मंजिला आलीशान बंगले में मंदिर, बगीचा, होम थिएटर, हेल्थ सेंटर जैसी कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यह 40,000 स्क्वायर फीट में बना है।
क्टिोरियन हाउस
विक्टोरियन हाउस की कीमत 980 मिलियन डॉलर है। इस घर में जिम से लेकर सिनेमा तक की सुविधाएं मौजूद हैं। यह घर 5 मंजिल का है जिसके हर फ्लोर पर तमाम तरह की हाई टेक्नोलॉजी वाले इक्विपमेंट लगे हुए हैं। यह घर यूक्रेन की कारोबारी महिला एलेना फ्रांचुक का है।
सेवन द पिनेकल
अमेरिका के बर्फीले इलाके में बने इस घर की कीमत 944 मिलियन डॉलर है। इस घर में 123 कमरे हैं। 56 हजार क्वायर फिट में बने इस घर में स्की रिजॉर्ट भी है। यहां पर 10 शाही बेडरुम हैं, जिम और मसाज रुम भी हैं। यह घर इड्रा और टिम का है, जो कि रियल एस्टेट डेवलपर हैं।
मैसन DL Amity
इस घर को डोनाल्ड ट्रम्प ने 2008 में खरीदा था। यह घर अमेरिका के पाम बीच पर बना हुआ है, जिसे फ्रैंडशिप हाउस के नाम से जाना जाता है। इस घर में बुलेट प्रूफ विंडो लगी हुई हैं। 60 हजार स्क्वायर फिट में बने इस घर की कीमत 913 मिलियन डॉलर है।
अमेरिका का हाला रांच
अमेरिका के कॉलोराडो में बने इस घर को 2006 में सउुदी अरब के सुल्तान ने बेचा था। 15 शाही बेडरुम वाले इस घर की कीमत 821 मिलियन डॉलर है। यह घर 56 हजार स्क्वायर फीट में बना है।
विला लियोपोल्डा
फ्रांस में बने इस घर के मालिक रुसी अरबपति मिखाएल प्रोखोरोव हैं। इस घर की कीमत 457 मिलियन डॉलर है। यहां घर 29 हजार स्क्वायर फिट में फैला हुआ है जिसमें 11 बेडरुम और बाथरूम हैं।
इलिसन एस्टेट
इस घर की कीमत 200 मिलियन डॉलर है। यह घर कैलिफोर्निया में स्थित है। इस घर में टी हाउस, बाथ हाउस और एक तालाब भी स्थित है। इसके मालिक ऑरेकल कंपनी के को-फाउंडर लैरी एलिसन हैं।
पेंटहाउस
6 हजार स्क्वायर फिट में फैले इस घर के सभी फ्लैट काफी महंगे हैं। यह घर बुलेट प्रूफ बना हुआ है। इस घर की कीमत 137 मिलियन डॉलर है।
बिल गेट्स का अनाडु
कई सालों तक दुनिया के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में शामिल बिल गेट्स का यह घर है। जो कि वॉशिंगटन में स्थित है यहां पर 60 फीट का पूल बना हुआ है। इसमें अंडर वॉटर म्यूजिक सिस्टम भी है। इस घर की कीमत 125.5 मिलियन डॉलर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications