जापान की टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन और सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने भारतीय बाजार के लिए एक दूसरे को इलेक्ट्रिक और पेट्रोलियम ईंधन, दोनों तरह की ऊर्जा से चलने वाली कुछ हाइब्रिड कारों और अन्य वाहनों की आपूर्ति करने का एक प्रथमिक अनुबंध किया है। इसके तहत सुजुकी कंपनी टोयोटा को अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो और कॉम्पैक्ट एसयूवी कार विटारा ब्रेजा की आपूर्ति करेगी जबकि टोयोटा उसे अपनी सेडान कोरोला की आपूर्ति करेगी।

दोनों कंपनियों ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि इस समझौता का ब्यौरा बाद में तय किया जाएगा। इनमें बिक्री शुरू करने का समय, वाहनों की संख्या और उनकी विशेषताएं, कीमत आदि का फैसला शामिल होगा। बयान में कहा गया कि इस समझौते के तहत एक दूसरे से प्राप्त वाहनों की आपूर्ति इन कंपनियों की भारतीय इकाइयों टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और मारुति सुजुकी इंडिया के नेटवर्क के जरिये की जाएगी।
बयान में कहा गया, आपसी बेहतरी के लक्ष्य के साथ एक-दूसरे को चुनौती देकर एवं प्रतिस्पर्धा कर के टोयोटा और सुजुकी भारतीय वाहन बाजार को और मजबूत बनाता चाहती हैं ताकि वे भारतीय उपभोक्ताओं को पेश किए जाने वाले अपने अपने उत्पाद व सेवाओं का और विस्तार कर सकें। दोनों कंपनियों ने कहा कि इस अनुबंध के तहत आने वाले मॉडलों के कल-पुर्जे यथा संभव भारत में ही जुटाए जाएंगे ताकि सरकार की मेक इन इंडिया जैसी मुहिम को समर्थन मिल सके।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications