अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन की परिसंपत्तियों (एसेट्स) को बेचने का रास्ता अब साफ हो चुका है। इस खबर के बाद आर कॉम के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। आर कॉम के शेयर्स में 0.60 अंको की तेजी और 2.58 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक Rcom के शेयर्स 24 रुपए के आस-पास कारोबार कर रहे थे।
सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को रिलायंस कम्यूनिकेशन को परिसंपत्तियों को बेचने के मामले में राहत प्रदान की है। गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक आदेश में उसके स्पेक्ट्रम और ऑप्टिकल फाइबर की बिक्री पर लगाई गई रोक हटा दिया है। इसके साथ ही, आरकॉम द्वारा उसके स्पेक्ट्रम व ऑप्टिकल फाइबर रिलायंस जियो इन्फोकॉम को बेचने का रास्ता साफ हो गया।
बिक्री पर हटाई रोक
सुप्रीम कोर्ट के जज आदर्श कुमार गोयल और जज रोहिंटन फली नरीमन की पीठ ने मामले से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आरकॉम के स्पेक्ट्रम और ऑप्टिकल फाइबर की बिक्री पर लगी रोक को हटा दिया है।
टॉवर बिक्री पर चार हफ्ते में आएगा फैसला
हालांकि कोलकाता स्थित राष्ट्रीय कंपनी कानून अभिकरण द्वारा रिलायंस इन्फ्राटेल के टावर परिसंपत्ति की बिक्री पर लगाई गई रोक पर शीर्ष अदालत ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय अभिकरण (एनसीएलएटी) को चार सप्ताह में मामले में निर्णय लेने को कहा।
परिसंपत्तियों को बेच कर कर्ज चुकाएगा Rcom
उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को चुनौती देने वाली आरकॉम की याचिका का भारतीय स्टेट बैंक की अध्यक्षता में बैंकों की कंसोर्टियम ने समर्थन किया और कहा कि स्पेक्ट्रम और ऑप्टिकल फाइबर की परिसंपत्ति की बिक्री से उनको 25,000 करोड़ रुपए की रकम मिलेगी जो कि आरकॉम को उनके द्वारा दिए गए 45,000 करोड़ रुपए के कर्ज का अंश होगा।
जल्द होगी नीलामी
फैसले के बाद आरकॉम ने एक बयान में कहा कि, अब स्पेक्ट्रम, एमएनसी और रियल स्टेट की परिसंपत्तियों की बिक्री में तत्काल कोई अड़चन नहीं है और इसे पूरा किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications