देश के करीब 34 करोड़ पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स मई से सारी सर्विसेज ऑनलाइन ले पाएंगे। सरकार ने पोस्ट ऑफिस अकाउंट्स को इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक से लिंक करने की अनुमति दे दी है। मई से पोस्ट ऑफिस के खाताधारकों को भी डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज लेने का मौका मिल जाएगा।
ऑनलाइन कर सकेंगे मनी ट्रांसफर
समाचार पोर्टल इकोनॉमिक टाइम्स ने एजेंसी के हवाले से ये खबर प्रकाशित की है। पोर्टल ने वित्त मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से लिखा है कि, 'फाइनेंस मिनिस्ट्री ने पोस्ट ऑफिस के बैंक खातों को इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक से लिंक करने की अनुमति दे दी है, यानी अब पोस्ट ऑफिस के खाताधारक भी ऑनलाइन अपने अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर पाएंगे।'
देश भर में 34 करोड़ खाताधारक
मौजूदा वक्त में पोस्ट ऑफिस में 34 करोड़ सेविंग अकाउंट्स हैं जिसमें से 17 करोड़ पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक अकाउंट्स हैं और बाकी मासिक इनकम स्कीम्स और आरडी आदि के हैं।
इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक से लिंक करने की योजना
सरकार के इस कदम से देश का सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क भी बनेगा क्योंकि भारतीय डाक 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस की ब्रांचों को इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक से लिंक करने की योजना भी बना रहा है। भारतीय डाक ने अहम बैंकिंग सर्विसेज की शुरुआत तो कर दी है लेकिन अभी पैसा ट्रांसफर केवल पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक अकाउंट्स में ही हो सकता है।
NEFT, RTGS का कर सकेंगे इस्तेमाल
इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया संभालता है वहीं पोस्ट ऑफिस की बैंकिंग सर्विसेज वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आती हैं। इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक कस्टमर्स NEFT, RTGS और अन्य मनी ट्रांसफर सर्विसेज इस्तेमाल कर पाएंगे जो अन्य बैंकिंग कस्टमर्स करते हैं। एक बार पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट्स इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक से लिंक हो गए, तब सभी कस्टमर्स दूसरे बैंकों की तरह ही कैश ट्रांसफर की सभी सर्विसेज इस्तेमाल कर पाएंगे।'
मई से शुरु होगी सुविधा
सूत्र ने बताया कि भारतीय डाक कि मई से भारतीय डाक सभी खाताधारकों को इस सुविधा का लाभ उठाने का मौका देगा। यह सर्विस पूरी तरह से वैकल्पिक है, अगर पोस्ट ऑफिस खाताधारक इसे अपनाना चाहेंगे तो उनके खाते को इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक से लिंक कर दिया जाएगा।
सभी शाखाओं पर शुरु होगी सुविधा
भारतीय डाक का प्लान इस महीने से सभी 650 इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखाओं को शुरू करने का है। ये सभी 650 ब्रांच जिलों के छोटे पोस्ट ऑफिसों से जुड़ेंगे। सभी इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक ब्रांच और सभी एक्सेस पॉइंट्स पोस्ट नेटवर्क से जुड़ेंगे। देश में अभी 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं जिसमें से 1.3 लाख ग्रामीण इलाकों में हैं। 1.55 लाख शाखाओं के साथ भारतीय डाक देश का सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क बना लेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications