विवादित वीडियोकॉन लोन मामले में चंदा कोचर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रिर्पोट्स के अनुसार चंदा कोचर को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। फिलहाल, इसका फैसला इसी सप्ताह के अंत में होने वाली बोर्ड की बैठक के बाद होगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि चंदा कोचर के खिलाफ जो भी जांच-पड़ताल हो रही हैं अगर वो दोषी पायी गईं तो उनके पद को खतरा हो सकता है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर इस पर विचार कर सकते हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार चंदा कोचर के पति और वीडियोकॉन ग्रुप के बीच बिजनेस डीलिंग मामले में जांच एजेंसियों को नई जानकारियां मिली हैं।

आपको बता दें कि दीपक कोचर की वीडियोकॉन ग्रुप के साथ पार्टनरशिप और ग्रुप को दिए गए लोन और भ्रष्टाचार के मामले में CBI अभी जांच कर रही है। साथ ही हाल ही में सीबीआई ने चंदा कोचर के देवर से भी पूछताछ की थी। रिर्पोट्स के अनुसार इस मामले में लगातार हो रहे डेलवमेंट को देखते हुए बैंक के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स और नियुक्त डायरेक्टर्स के बीच एक अनौपचारिक बैठक हो सकती है।
इस बैठक में स्टाफ के मनोबल और निवेशकों के भरोसे को लेकर भी चर्चा हो सकती है। वहीं बैंक अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड को चंदा कोचर पर पूरा भरोसा है उनकी पोजिशन को लेकर भी कोई खतरा नहीं दिखता। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार बैंक के बोर्ड ने 28 मार्च को इस मामले में बैठक की थी, जिसके बाद उन्होंने चंदा कोचर पर पूरा भरोसा जताया था। 2 अप्रैल को भी इन्सॉल्वेंसी मामले की समीक्षा की गई थी।
पिछले 10 दिनों में काफी कुछ बदल चुका है, इस मामले में लुकआउट नोटिस भी जारी हुई है। बोर्ड में भी एक नया सदस्य जुड़ा है। इन सभी मामलों पर बैठक में चर्चा हो सकती है। हालांकि, ICICI बैंक ने अगले सप्ताह होने वाली किसी भी बैठक से इनकार किया है।
फिलहाल बोर्ड ने अपनी सीईओ पर भरोसा जताया है। अगर चंदा कोचर कंपनी के हित को देखते हुए चंदा कोचर खुद पद छोड़ती हैं तो यह उनका व्यक्तिगत फैसला होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications