पीएफ खाता धारकों के लिए और पेंशनर्स के एक अच्छी खबर आई है। पीएफ खाता धारकों को अब ज्यादा पेंशन मिल सकती है। इसके लिए उन्हें बस एक छोटा सा काम अपनी नौकरी के दौरान करना होगा।
ज्यादा पीएफ अंशदान का विकल्प मिल सकता है
अब नौकरी के दौरान पीएफ खाताधारक अपना पीएफ अंशदान बढ़ाकर रिटायर्मेंट के बाद ज्यादा पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। ये विकल्प अब सभी पीएफ खाताधारकों के लिए खोला जा सकता है।
अगली बैठक में बोर्ड ले सकता है फैसला
एंप्लाई प्रोविडेंट फंड की अगली बैठक में बोर्ड इस बारे में फैसला ले सकता है। खबरों के मुताबिक एग्जमटेड ट्रस्ट के पीएफ खाताधारकों को ये सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं अब अगर ये फैसला मंजूर हो जाता है तो ट्रस्ट के पीएफ धारक ज्यादा अंशदान करके रिटायर्मेंट के बाद अच्छी पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।
अधिकतम और न्यूनतम पेंशन
आपको बता दें कि ईपीएफ के नियमों के मुताबिक पीएफ खाता धारक को न्यूनतम 1000 रुपए और अधिकतम 7500 रुपए तक पेंशन देने का नियम है। अब अगर आगामी बैठक में ये निर्णय मंजूर हो जाता है तो करोड़ों पीएफ खाताधारकों को रिटायर्मेंट के बाद अच्छी पेंशन मिल सकती है।
कर्मचारियों का अंशदान नहीं घटेगा
वहीं ऐसे खबरें भी थीं कि ईपीएफओ कर्मचारियों के अंशदान को 12 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत तक कर सकता है। इससे उनकी टेक होम सेलरी तो बढ़ जाती लेकिन पीएफ की राशि कम हो जाती। वहीं इस निर्यण को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ/EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने कर्मचारियों और नियोक्ताओं के लिए अनिवार्य योगदान घटाकर 10% करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अभी कर्मचारी और नियोक्ता मूल वेतन का 12% ईपीएफ में योगदान करते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications