ऑर्कुट नए अवतार और नए नाम Hello के साथ आपके समक्ष प्रस्तुत हुआ है। यहां पर आपको ऑर्कुट के नए एप हेलो के बारे में बताएंगे।
2003 और 2004 के बीच सुर्खियों में रहा ऑर्कुट एक बार फिर नए अवतार के साथ लॉन्च हुआ है। ऑर्कुट के बंद होने के बाद ही फेसबुक सोशल साइट के रुप में लोगों के बीच पापुलर हुआ था। जैसा कि आप सब जानते हैं कि किसी कारण से उस समय ऑर्कुट को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर ऑर्कुट नए अवतार और नए नाम Hello के साथ आपके समक्ष प्रस्तुत हुआ है। ऑर्कुट ऐसे समय में अपने नए अवतार को लॉन्च किया है जब फेसबुक डाटा लीक मामले को लेकर विवादों में घिरा है।

ऑर्कुट के संस्थापक ऑर्कुट ऑर्कुट बुयुक्कॉक्टेन ने बुधवार को भारत में 'हेलो' नेटवर्क को लॉन्च किया है। ऑर्कुट, हेलो नेटवर्क इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं और इन दिनों अपनी टीम के साथ भारत के पांच शहरों के दौरे पर हैं। दिल्ली में हेलो नेटवर्क लान्च करने के बाद ऑर्कुट अपनी टीम के साथ मुम्बई, चेन्नई, बैंगलोर और हैदराबाद के दौरे पर जाएंगे।
हेलो एप की खूबियों को बताते हुए ऑर्कुट ने कहा कि यह एप नए जेनेरेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो अपने पसंद के क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर एक सकारात्मक और अर्थपूर्ण सोशल नेटवर्किंग का माहौल तैयार करेगा। Hello का मॉडल असल जीवन के मॉडल से प्रेरित है, जहां लोग आम जिंदगी में अपने स्वाभाव और हॉबी से मिलते-जुलते लोगों से अधिक मिलना-जुलना पसंद करते हैं।
आपको बता दें कि ऑर्कुट जब अस्तित्व में था तब उसमें भारत के 30 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता थे। हेलो एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसका iOS वर्जन भी उपलब्ध है। यह एप पूरी तरह से फ्री है और इसका उपयोग करने के लिए आपको अपनी लॉगिन आईडी बनानी होगी।
अब देखना यह है कि क्या हेलो, फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम को टक्कर दे पाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications