अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना खरीदना भारत में बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन सोने-चांदी की दुकानें सज जाती हैं और सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रहती है और दिन के अंत तक भारी-भरकम कमायी होती है। अगर आप सोने को निवेश के रूप में खरीदने जा रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसे अपना कर आप इस धन 6 अनोखे तरीके बताएंगें। जाहिर है तकनीक के इस दौर में जरूरी नहीं है कि आप सोना खरीद कर घर लायें। इसके लिये आप इंटरनेट के माध्यम से भी सोना खरीद सकते हैं। जिसे ई-गोल्ड कहते हैं। हां आपको बता दें कि सोना बेचने पर होने वाली आय आयकर के दायरे में आती है, अब आगे आपको बताते हैं सोना खरीदने के नीचे बताए गए कुछ विकल्पों के बारे में।
सॉविरन गोल्ड बॉन्ड
ये बॉन्ड सरकारी सुरक्षित निवेश के रूप में माने जाते हैं। यह महज एक सर्टिफिकेट के रूप में मिलता है, जो यह दर्शाता है कि कितना ग्राम सोना आपने खरीदा है। यह सोना आपको मिलता नहीं है, बल्कि सरकारी कोष में आपके नाम पर एलॉट हो जाता है। जब भी आपको पैसे की जरूरत हो या सोने के दाम ऊपर जायें, तो आप उस सर्टिफिकेट पर लिखे सोने की मात्रा को बेच कर पैसा प्राप्त कर सकते हैं। यह बॉन्ड भारत सरकार की ओर से रिजर्व बैंक जारी करता है। इसमें सोना चोरी का डर नहीं रहता।
गोल्ड फ्यूचर
गोल्ड फ्यूचर एमसीएक्स के जरिे आप गोल्ड फ्यूचर में निवेश कर सकते हैं। यह ठीक वैसे ही कार्य करता है, जैसे शेयर बाजार में शेयर। हां यह ध्यान रहे कि फ्यूचर मार्केट में खरीदा गया सोना तीन महीने में एक्सपायर हो जाता है। इसमें हर बार नया कॉन्ट्रैक्ट बनवाना होता है।
अशोक चक्र गोल्ड क्वॉइन
अशोक चक्र गोल्ड क्वॉइन पहला राष्ट्रीय सोने का सिक्का है, जिस पर एक तरफ अशोक चक्र बना होता है और दूसरी तरफ महात्मा गांधी। भारतीय सोने का सिक्का 24 कैरेट शुद्ध होता है। बीआईएस मानक के आधार पर इस पर भी हॉलमार्क चिन्ह होता है। कुछ बैंक और एमएमटीसी हैं, जहां से आप अशोक चक्र सोने का सिक्का खरीद सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ
सोने के दाम गिरने पर आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं। यह भी साधारण शेयर ट्रेडिंग के जैसे होते हैं। सोने के दाम बढ़ने पर आप ईटीएफ बेच कर पैसा।
बैंक से खरीदें सोने के सिक्के
अगर आपको सोने के सिक्के खरीदने हैं तो किसी साधाराण सुनार की दुकान के बजाये बैंक से खरीदें, क्योंकि बैंक आपको सिक्के के साथ गारंटी सर्टिफिकेट भी देता है। लेकिन हां बैंक से सोने के सिक्के खरीदने के लिये आपको अपनी पैनकार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।
गोल्ड मॉनिटाइजेशन स्कीम
गोल्ड मॉनिटाइजेशन स्कीम के अंतर्गत यदि आपने कहीं से भी सोना खरीदा है, तो आप उस पर ब्याज कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications