यहां पर आपको तनिष्क, मालाबार गोल्ड एंड डायमन्ड्स और पीसी ज्वेलर्स के द्वारा अक्षय तृतीया 2018 में क्या ऑफर दिए जा रहे हैं उसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
अक्षय तृतीया सोने की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है इस दिन, अधिकांश लोग नए व्यवसाय शुरू करते हैं, जमीन या आभूषण खरीदते हैं और भी कई जगह निवेश करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन किसी भी चीज की शुरुआत करने से अच्छी किस्मत और भाग्य आता है। अक्षय तृतीया को और भी खुशहाल बनाने के लिए विभिन्न ज्वेलर्स के द्वारा सोने, चांदी और हीरे में विभिन्न ऑफर दिए जा रहे हैं।
कुछ इस प्रकार से मिल रहे हैं ऑफर
तनिष्क ने सोने के दामों और हीरे के आभूषणों के मूल्य पर 25 प्रतिशत के ऑफर की पेशकश की है, जबकि मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने सोने के सिक्कों और गिफ्ट कार्ड की पेशकश कर रहे हैं। तो वहीं पीसी ज्वेलर अक्षय तृतीया पर सोने के सिक्के पर सबसे कम कीमत की पेशकश करने का दावा करता है।
यहां पर आपको तनिष्क, मालाबार गोल्ड एंड डायमन्ड्स और पीसी ज्वेलर्स के द्वारा अक्षय तृतीया 2018 में क्या ऑफर दिए जा रहे हैं उसके बारे में विस्तार से बताएंगे:
तनिष्क के द्वारा अक्षय तृतीया 2018 में दिए जाने वाले ऑफर
तनिष्क ने अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत तक छूट की पेशकश की है, कंपनी ने इस बात की जानकारी अपनी ऑफिसियल वेबसाइट tanishq.co.in पर दी है। तनिष्क हीरे के आभूषणों के मूल्य पर 25 प्रतिशत की छूट दे रहा है। यह ऑफर सिर्फ तनिष्क के मंगलम आभूषण संग्रह पर वैलिड है। इस ऑफर में में चूड़ियां, झुमके, अंगूठियां, कमर बेल्ट, जंजीर, मंगलसूत्र, कंगन, नोजपिन, पेंडेंट और लटकन सेट जैसे उत्पाद शामिल हैं।
मालाबार गोल्ड के द्वारा अक्षय तृतीया पर मिलने वाले ऑफर
मालाबार गोल्ड की वेबसाइट के अनुसार ये सोने और हीरे के गहनों पर गोल्ड क्वॉइन और उपहार कार्ड के रुप में 5 प्रतिशत का ऑफर प्रस्तुत कर रहे हैं। 15000 रुपए तक की ज्वेलरी के खरीदारी में कस्टमर को एक सोन का सिक्का फ्री में मिल सकता है। यदि ज्वेलरी 30,000 रुपए तक ही है तब 2 सोने के सिक्के फ्री में मिल सकते हैं।
PC ज्वेलर्स की ओर से अक्षय तृतीया पर ऑफर
पीसी ज्वेलर्स की ओर से सोने के सिक्कों पर 7 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यदि ग्राहक 12 बजे से पहले सोने के सिक्के का आदेश देते हैं, तो पीसी ज्वेलर एक ही दिन की शिपिंग की भी गारंटी देता है, जैसा कि इसके वेबसाइट पर बताया गया है।
पेटीएम पर भी अक्षय तृतीया पर मिल रहा है लाभ
जैसा कि जाने-माने गोल्ड ज्वेलर्स विभिन्न प्रकार की ज्वेलरी में अक्षय तृतीया पर अनेक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं ठीक उसी तरह मोबाइल वॉलेट पेटीएम पर भी आपको ऑफर मिलेगा। आपको बता दें कि पेटीएम से 24 कैरेट का सोना खरीदने पर आपको जीरो जीएसटी देनी होगी। यानि कि आपको सिर्फ सोने की कीमत चुकानी होगी जीएसटी उसमें नहीं लगेगा। इसके अलावा पेटीएम से आप 1 रुपए का भी सोना खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications