अमेजन ने अपने ग्राहकों कि लिए फास्ट और लाइट मोबाइल एप लॉन्च किया है, इस एप की वैसे खूबियां तो बहुत हैं लेकिन इस एप को डाउनलोड करने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो आइए जानते हैं इस एप के बारे में।

अमेजन ने अपने ग्राहकों के लि 3एमबी से भी कम साइज का एक वेब ब्राउजर लॉन्च किया है। जिसमें आप कुछ भी सर्च करेंगे तो किसी और को पता नहीं चलेगा। अमेजन का यह वेब ब्राउजर काफी अलग है। अमेजन ने यह दावा किया है कि यह ब्राउजर कम इंटरनेट स्पीड पर भी बेहतर काम करता है साथ ही यह काफी कम मेमोरी स्पेस लेता है, ऐसे में आप कम मेमोरी वाले सस्ते फोन में भी इसे आसानी से प्रयोग कर सकते हैं। यह ब्राउजर आपके डाटा को भी सुरक्षित रखेगा।
अमेजन के इस वेब ब्राउजर का नाम 'इंटरनेट' है जो कि गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। रिर्पोट के अनुसार अमेजन के इस ब्राउजर को अभी तक सिर्फ 1000 लोगों ने डानलोड किया है जिसकी वजह से यह ब्राउजर अभी सर्च में थोड़ा कम है।
अमेजन ने यह दावा किया है कि इस एप को एंड्रायॅड 5.0 से उपर के वर्जन में डाउनलोड किया जा सकता है लेकिन इससे ज्यादा के वर्जन में यह एप डाउनलोड नहीं हो रहा है। इस एप को डानलोड करने के लिए आपको इस Internet: fast, lite, and private नाम से इसे प्ले स्टोर पर सर्च करना होगा।
इस ब्राउजर का मुख्य फीचर यह है कि यह एक प्राइवेट ब्राउजर है, इसमें एक्स्ट्रा परमिशन की मांग यह नहीं करता है। यह यूजर का प्राइवेट डाटा कलेक्ट नहीं करता। इसमें प्राइवेट टैब्स दिए गए हैं जिसके तहत फोन से विजिट किए गए वेबसाइट्स को यह रिकॉर्ड नहीं करता है।
कंपनी का यह दावा है कि इसमें दिए जाने वाले अपडेट्स भी छोटे होंगे ताकि आप अपने डाटा प्लान में ही डाउनलोड कर सकें। गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियां अपने एप्स का लाइट वर्जन लॉन्च करती हैं। इन एप्स को स्लो इंटरनेट स्पीड यूजर्स के लिए डिजाइन किया जाता है, ताकि वो स्लो इंटरनेट में इन एप्स के फीचर्स यूज कर सकें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications