वित्त वर्ष 2017-18 में सरकार का जीएसटी कलेक्शन 7.41 लाख करोड़ रुपए रहा। ये आंकड़े जुलाई 2017 से लेकर मार्च 2018 तक का यानी 8 महीने का जीएसटी कलेक्शन है।
वित्त वर्ष 2017-18 में सरकार का जीएसटी कलेक्शन 7.41 लाख करोड़ रुपए रहा। ये आंकड़े जुलाई 2017 से लेकर मार्च 2018 तक का यानी 8 महीने का जीएसटी कलेक्शन है। आपको बता दें कि सरकार ने 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू किया था।

2017-18 का कुल जीएसटी कलेक्शन प्रॉविजनली 7.41 लाख करोड़ रुपए रहा और इन आंकड़ों में जुलाई 2017 महीने का कलेक्शन भी शामिल है। इसमें से जुलाई का टैक्स कलेक्शन हटा दिया जाए क्योंकि वह जून महीने का कलेक्शन था तो फाइनेंस मिनिस्ट्री के ट्वीट के अनुसार अगस्त 2017 से लेकर मार्च 2018 जीएसटी के तहत रेवेन्यु कलेक्शन 7.19 लाख करोड़ रुपए रहा।
इस कलेक्शन में 1.19 लाख करोड़ रुपए CGST, 1.72 लाख रुपए SGST और 3.66 लाख करोड़ रुपए IGST के तहत मिले। 62,021 करोड़ रुपए सेस के जरिए भी मिले हैं। जीएसटी से औसतन हर महीने करीब 89,885 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है।
आपको बता दें कि राज्यों को 2017-18 के सत्र में आठ महीनों में 41,147 करोड़ रुपए कंपनसेशन के तौर पर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों के रेवेन्यू को साल 2015-16 के टैक्स कलेक्शन को बेस मानकर 14 प्रतिशत के अनुसार राज्यों को रेवेन्यू दिया है। तो वहीं बीते 8 महीने में राज्यों के बीच रेवेन्यू गैप को कम करने में मदद मिली है। बीते साल राज्यों के बीच रेवेन्यू गैप करीब 17 प्रतिशत था।
जीएसटी के तहत 25 मार्च 2018 तक देशभर में 1.05 करोड़ कारोबारी रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 18.17 लाख कारोबारियों ने कंपोजिशन योजनाओं के विकल्प को चुना था। ऐसे कारोबारियों को तिमाही रिटर्न फाइन करने की सुविधा है। ऐसे कारोबारियों को छोड़कर बाकी को हर महीने रिटर्न फाइल करना जरुरी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications