सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती कर दी है जानिए आपके शहर में एलपीजी के दाम। साथ ही पेट्रोल, डीजल और सीएनजी एवं पीएनजी के दाम भी परिवर्तन आया है।
लगातार कई महीनों से एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम में कटौती की जा रही है। जिससे आम आदमी को काफी राहत मिल रही है। इस महीने फिर LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है। भले ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई सुधार नहीं हो रहा है लेकिन सरकार और तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडरों के दाम में कटौती का ठान लिया है।
3 रुपए तक सस्ता हुआ सिलेंडर
इंडियन ऑयल वेबसाइट की रिर्पोट के अनुसार बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 3 रुपए की कमी आयी है और अब वर्तमान में इसकी कीमत 650.50 रुपए है। दिल्ली में 3 रुपए की कटौती तो वहीं कोलकाता और मुंबई में 2-2 रुपए एवं चेन्नई में 50 पैसे की कमी हुई है। आगे देखें चार बड़े महानगरों में एलपीजी सिलेंडर के वर्तमान में दाम-
चार बड़े महानगरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम
| महानगर | एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम |
|---|---|
| दिल्ली | 650.50 रुपए |
| कोलकाता | 674 रुपए |
| मुंबई | 623 रुपए |
| चेन्नई | 663 रुपए |
5 महीनों में इतना घट गया दाम
आपको बता दें कि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम घटने से 1 करोड़ से ज्यादा घरों को फायदा मिलेगा। लगातार 5 महीने से सरकार की ओर से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम घटाए जा रहे हैं। 5 महीने में दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 96.50 रुपए, कोलकाता में 92 रुपए, मुंबई में 96 रुपए और चेन्नई में 93 रुपए सस्ता हुआ है। आपको भी मिल सकता है गैस एजेंसी का लाइसेंस, बस करना होगा ये काम
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी कटौती
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी कटौती की गई है आइए देखते हैं बड़े महानगरों में इनके दाम-
| महानगर | कमर्शियल सिलेंडर के दाम |
|---|---|
| दिल्ली | 1167.50 रुपए |
| कोलकाता | 1212 रुपए |
| मुंबई | 1119 रुपए |
| चेन्नई | 1256 रुपए |
जबकि अप्रैल में दिल्ली में इसका दाम 1176 रुपए कोलकाता में 1220.50 रुपए, मुंबई में 1128 रुपए और चेन्नई में 1264.50 रुपए था।
सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम
सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं आया है। आज से दिल्ली में इसका दाम 491.21 रुपए, कोलकाता में 494.23 रुपए, मुंबई में 488.94 रुपए और चेन्नई में 479.42 रुपए हो गया है। बात दें कि बिना सब्सिडी वाली कुकिंग गैस के दाम हर महीने बदलते हैं। तो वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोज बदलाव होता है। LPG सिलेंडर दुर्घटना इंश्योरेंश, जानें क्लेम करने के नियम और शर्तें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications