मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी से आनंद पीरामल की शादी की खबरों से पीरामल ग्रुप को तगड़ा फायदा पहुंचा है। पीरामल इंटरप्राइजेस लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को 59.60 अंको का उछाल दर्ज किया गया।
पीरामल इंटरप्राइजेस के शेयर्स 2.39% उछले
आपको बता दें कि पीरामल इंटरप्राइजेस के प्रमुख अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की दिसंबर में शादी होने की खबरें सामने आई हैं। इस खबर के बाद से ही पीरामल इंटरप्राइजेस के शेयरों में उछाल देखा गया है। सोमवार को पीरामल इंटरप्राइजेस के शेयरों में 2.39 प्रतिशत का यानि कि 59.60 अंको का उछाल दर्ज किया गया है।
बढ़त के साथ बंद हुए शेयर
सोमवार को पीरामल इंटरप्राइजेस के शेयर 2530.00 अंको पर खुले और बाजार बंद होते-होते पीरामल इंटरप्राइजेस के शेयरों की कीमत 2549.80 रुपए हो गई।
अंबानी को भी हुआ फायदा
ऐसा नहीं है कि फायदा सिर्फ एकतरफा ही रहा हो। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भी फायदा पहुंचा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में लगभग 2 प्रतिशत (1.88%) का उछाल देखा गया। RIL के शेयर सोमवार सुबह 958.85 रुपए पर खुले और बाजार बंद होने तक 971.90 रुपए तक के स्तर पर पहुंच गए थे।
कौन है आनंद पीरामल
आनंद पीरामल भारतीय उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे हैं। अजय पीरामल, पीरामल ग्रुप के प्रमुख हैं। अंबानी और पीरामल परिवार एक दूसरे को पिछले 4 दशक से जानते हैं। पीरामल ग्रुप देश में टेक्सटाइल्स में एक बड़ा नाम है। टेक्सटाइल्स के अलावा ये फॉर्मास्युटिकल्स, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट के बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं।
हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट हैं आनंद
आनंद पीरामल प्रसिद्ध हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट हैं। आनंद पीरामल, अपने पिता की कंपनी पीरामल इंटरप्राइसेज में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। हार्वर्ड से ग्रेजुएट होने के बाद आनंद पीरामल ने दो बिजनेस शुरु किए थे जिसमें एक हेल्थ से जुड़ी कंपनी पीरामल ई स्वास्थ्य है और दूसरा रियल एस्टेट का बिजनेस था दोनों ही कंपनियां अब पीरामल इंटरप्राइजेस का हिस्सा हैं।
अंबानी की सलाह पर शुरु किया बिजनेस
आनंद पीरामल और मुकेश अंबानी के बीच हाल ही में एक दिलचस्प बात-चीत भी हुई थी। जिसमें आनंद पीरामल ने मुकेश अंबानी से पूछा था कि उन्हें बिजनेस में जाना चाहिए या कंसल्टेंट में, इसका जवाब मुकेश अंबानी ने बड़े ही दिलचस्प तरीके से दिया था। मुकेश अंबानी ने कहा था कि कंसल्टेंट बनना क्रिकेट की कमेंट्री करने की तरह है, कमेंट्री करने से कोई क्रिकेट नहीं सीखता है, उसके लिए क्रिकेट खेलना पड़ता है, मुकेश अंबानी ने आनंद पीरामल से कहा कि अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो व्यवसाई बनें और इसकी शुरुआत अभी से शुरु कर दें।
ईशा अंबानी का आइडिया था जियो
वहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी बिजनेस के दांव-पेंच अच्छी तरह से जानती हैं। खुद मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो को शुरु करने का आइडिया ईशा अंबानी ने दिया था। ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में शामिल हैं। ईशा के पास येल विश्वविद्यालय की डिग्री है। इसके अलावा उनके पास स्टेनफोर्ड से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम की मास्टर्स डिग्री भी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications