न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिर्पोट के अनुसार भारत 8,230 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व का छठवां सबसे धनी देश है। जबकि अमेरिका इस मामले में पहले नंबर पर है।
सभी भारत वासियों को सुनकर यह गर्व होगा कि भारत अब दुनिया का सबसे अमीर देश बन चुका है। भले ही यहां पर अभी भी गरीबों की संख्या अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा हो पर अमीरों की संख्या भी यहां अन्य देशों के मुकाबले में कहीं ज्यादा है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिर्पोट के अनुसार भारत 8,230 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व का छठवां सबसे धनी देश है। जबकि अमेरिका इस मामले में पहले नंबर पर है।
चीन दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर
एक समीक्षा के अनुसार और न्यू वर्ल्ड वेल्थ के मुताबिक अमेरिका 62,584 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद 24,803 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चीन दूसरे और 19,522 अरब डॉलर के साथ जापान तीसरे स्थान पर है। इस समीक्षा में किसी देश के हर व्यक्ति की कुल निजी संपत्ति को आधार माना गया है।
टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं ये देश
टॉप 10 में शामिल अन्य देशों की संपत्ति में ब्रिटेन की कुल संपत्ति 9,919 अरब डॉलर, ऑस्ट्रेलिया की कुल 6,142 अरब डॉलर, कनाडा की कुल संपत्ति 6,393 अरब डॉलर, फ्रांस की कुल संपत्ति 6,649 अरब डॉलर और इटली की कुल संपत्ति 4,276 अरब डॉलर है।
भारत में संपत्ति सृजन का कारण
माना जा रहा है कि भारत में संपत्ति सृजन के कारणों में उद्यमियों की काफी संख्या, अच्छी शिक्षा प्रणाली, सूचना प्रौद्योगिकी का शानदार परिदृश्य, कारोबारी प्रक्रिया की आउटसोर्सिंग, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर और मीडिया का क्षेत्र शामिल है। इस तरह से पिछले 10 वर्षों में कुल संपत्ति में 200 गुना तेजी दर्ज की गई है। तो वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में चीन की संपत्ति में वृद्धि होने वाली है।
2017 तक बन जाएगा चौथा सबसे अमीर देश
रिर्पोट के अनुसार 2017 तक चीन की संपत्ति बढ़कर 69,449 अरब डॉलर और अमेरिका की संपत्ति बढ़कर 75,101 अरब डॉलर हो जाएगी। विश्व में अभी भी 1.52 करोड़ ऐसे लोग हैं जिनकी संपत्ति 10 लाख डॉलर से अधिक है। 1 करोड़ डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 5.84 लाख और 1 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति वालो लोगों की संख्या 2,252 है। 2027 तक भारत देश का चौथा सबसे धनी देश बन सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications