सेंसेक्स की शीर्ष में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 53,132.67 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही।
6 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा
सप्ताह के दौरान जहां TCS, इन्फोसिसस, मारुति सुजुकी इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक तथा एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 24,810.49 करोड़ रुपए बढ़कर 2,38,286.49 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में एसबीआई रहा।
मारुति-महिंद्रा का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
इस दौरान मारुति का बाजार पूंजीकरण 1,036.14 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,58,183.30 करोड़ रुपए और कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 773.09 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,47,428.01 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
ITC का बाजाप पूंजीकरण 12 हजार करोड़ रुपए घटा
वहीं दूसरी ओर सप्ताह के दौरान आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 12,448.38 करोड़ रुपए घटकर 3,31,895.80 करोड़ रुपए पर आ गया।
रिलायंस का बाजार पूंजीकरण घटा
रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 7,380.83 करोड़ रुपए के नुकसान से 5,83,972.22 करोड़ रुपए रह गया जबकि एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 6,247.27 करोड़ रुपए घटकर 3,05,235.42 करोड़ रुपए पर आ गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण घटा
हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,147.26 करोड़ रुपए घटकर 3,41,064.80 करोड़ रुपए तथा एचडीएफसी बैंक का 324.62 करोड़ रुपए के नुकसान से 5,22,420.61 करोड़ रुपए रह गया।
टॉप-10 कंपनियों में पहले नंबर पर TCS
शीर्ष दस की सूची में TCS पहले नंबर पर रही। उसके बाद क्रमश : रिलायंस इंडस्ट्रीज , एचडीएफसी बैंक , हिंदुस्तान यूनिलीवर , आईटीसी , एचडीएफसी , इन्फोसिस , मारुति , कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 76.57 अंक या 0.22 प्रतिशत के लाभ से 34,924.87 अंक पर पहुंच गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications