प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई ने कहा है कि अपनी प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ अज्ञात 'व्हिसल ब्लोअर' द्वारा लगाए आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने का फैसला किया है। ICICI बैंक ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में बताया है कि जांच किसी स्वतंत्र व्यक्ति के नेतृत्व में होगी। तो वहीं बैंक के बोर्ड ने कहा है कि ऑडिट कमेटी इस मामले में आगे फैसला लेगी।

कमेटी, जांच टीम का मुखिया, जांच की शर्तें और समय अवधि तय करेगी। ऑडिट कमेटी मुख्य जांचकर्ता को स्वतंत्र लीगल और प्रोफेशनल सर्पोट के साथ मदद देगी।
फाइलिंग में यह कहा गया है कि जांच का दायरा विस्तृत होगा और जांच के दौरान सामने आने वाले सभी फैक्ट्स और संबंधित मामलों को भी शामिल किया जाएगा। फोरेंसिक, ई-मेल रीव्यूज का प्रयोग किया जाएगा और संबंधित व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। चंदा कोचर पर कुछ ऋणदाताओं के साथ हितों के टकराव और एक-दूसरे को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।
आपको बता दें कि हाल ही में बाजार नियामक सेबी ने ICICI बैंक और उनकी सीईओ चंदा कोचर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस आईसीआईसीआई बैंक की विडियोकॉन ग्रुप एवं न्यूपावर के बीच सौदों के संबंध में जारी किया गया है। निजी क्षेत्र के इस बैंक ने शेयर बाजारों को यह सूचना दी। न्यूपावर में चंदा के पति दीपक कोचर के आर्थिक हित जुड़े हुए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications