आरबीआई ने सभी बैंकों को 2016 में यह आदेश दिया था कि सभी बैंक अपने मैग्नेटिक स्ट्राइप वाले एटीएम कार्ड को चिप वाले कार्ड से रिप्लेस कर लें।
ये जाहिर सी बात है कि आजकल लगभग हर किसी के पास एटीएम कार्ड होंगे ही तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। जल्द ही आपका एटीएम कार्ड काम करना बंद कर सकता है। जी हां बैंक अपने मैग्नेटिक स्ट्राइप वाले कार्ड को बंद करने जा रहे हैं जिनकी जगह अब आप सिर्फ चिप वाले कार्ड ही इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस समय अपने देश में दो तरह के एटीएम कार्ड चलते हैं एक तो है मैग्नेटिक स्ट्राइप वाला और दूसरा चिप वाला कार्ड, जिसमें से मैग्नेटिक स्ट्राइप वाले कार्ड बंद कर दिए जाएंगे और उसकी जगह चिप वाले कार्ड इस्तेमाल किए जाएंगे।
आरबीआई का है आदेश
जी न्यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार ऐसा RBI के आदेश के अनुसार किया जा रहा है। कार्ड को रिप्लेस करने की डेडलाइन दिसंबर 2018 है। आरबीआई ने यह कदम ग्राहकों के एटीएम-डेबिट व क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स सिक्योर रखने के लिए उठाया है।
मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड नहीं हैं सुरक्षित
रिजर्व बैंक के अनुसार मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड अब पुरानी टेक्नोलॉजी हो चुकी है। ऐसा कार्ड बनना अब बंद भी हो गया है क्योंकि ये कार्ड पूरी तरह से सुरक्षित नहीं थे, जिसकी वजह से इन्हें बंद कर दिया गया है। अब इनकी जगह EMV चिप कार्ड को तैयार किया गया है। सभी पुराने कार्ड को नए चिप कार्ड से बदला जाएगा।
ये है दोनों कार्ड में अंतर
मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड से ट्रांजेक्शन के लिए कार्ड होल्डर के सिग्नेचर या पिन की जरुरत होती है। इस पर आपके अकाउंट की डिटेल्स मौजूद होते हैं। इसी स्ट्राइप की मदद से कार्ड स्वाइप के वक्त मशीन आपके बैंक इंटरफेस से जुड़ती है और प्रोसेस आगे बढ़ता है। तो वहीं चिप वाले कार्ड में सारी जानकारी चिप में मौजूद होती है। इनमें भी ट्रांजेक्शन के लिए पिन और सिग्नेचर की जरुरत होती है। EMV चिप कार्ड में ट्रांजेक्शन के दौरान यूजर को सत्यापित करने के लिए एक यूनिक ट्रांजेक्शन कोड जनरेट होता है, जो वेरिफिकेशन को सर्पोट करता है जबकि मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड में ऐसा नहीं होता है।
2016 में ही आरबीआई ने दे दिया था आदेश
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2016 में सभी बैंकों को आदेश दे दिया था कि ग्राहकों के साधारण मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड को चिप वाले कार्ड से हटाया जाया। इसका आखिरी समय दिसंबर 2018 तय किया गया है। यही कारण है कि बैंक अब सिर्फ चिप वाले एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड जारी कर रहे हैं। इसके लिए ग्राहकों को यह सूचना भी दी गई है कि पुराने कार्ड को चिप वाले कार्ड में रिप्लेस कर लें।
फ्री में करवा सकते हैं एटीएम कार्ड को रिप्लेस
यदि आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरुरी है कि जल्द ही अपना कार्ड बदल लें क्योंकि, एसबीआई मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड एटीएम को ब्लॉक कर रहा है। बैंक अपने ग्राहकों के लिए पुराने मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड को चिप वाले कार्ड से रिप्लेस करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर चुका है। इसके लिए आपको कोई अलग से पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री होगी। एक और बात यह है कि कार्ड को तभी ब्लॉक किया जाएगा जब एसकी एक्सपायरी डेट आने वाली हो।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications