यहां पर आपको जियो फोन 2 के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत 2999 रुपए है और 501 रुपए की प्रभावी कीमत पर प्राप्त होगा।
रिलायंस जियो के प्रमुख मुकेश अंबानी ने गुरुवार को RIL के 41वें एजीएम को संबोधित करते हुए जियो फोन 2 को लॉन्च करने की घोषणा की। नया जियो फोन इस साल 15 अगस्त को बाजारों में मिलने लगेगा। यह नया फोन 2999 रुपए में होगा जिसमें आपको फ्री फेसबुक, व्हॉट्सएप और यूट्यूब की सुविधा भी मिलेगी। जियो फोन 2 के बारे में पूरी जानकारी आपको आगे की स्लाइड में बताएंगे।
आकाश और ईशा अंबानी ने फोन के बारे में दी जानकारी
एजीएम की मीटिंग के दौरान मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी ने जियो फोन से जुड़े नए फीचर का ऐलान किया। उन्होंने व्हॉट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे नए अप्लीकेशन की जानकारी दी। साथ ही डेमो के माध्यम से बताया कि यह नया एप किस तरह से काम करेगा।
25 मिलियन से अधिक लोग जियो फोन के यूजर
अगर आपके पास पहले से जियो फोन है तो आप इसे बदलकर और 501 रुपए और जमा कर नया जियो फोन 2 प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि इस समय भारत में 25 मिलियन से अधिक जियोफोन उपयोगकर्ता हैं। अब हम अतिरिक्त क्षमता के साथ नेक्स्ट लेवल का जियो फोन लेकर आ रहे हैं।
वाई-फाई फीचर की सुविधा से होगा लैश
साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो फोन में जल्द ही वाईफाई फीचर की भी सुविधा उपलब्ध होगी। जियो फोन 2 में आपको वीओएलटीई, वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में मैसेज, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर भी मिलेंगे।
मानसून हंगामा ऑफर
इसके अलावा जियो फोन मानसून हंगामा ऑफर के तहत जियो फोन को एक्सचेंज कर नया फोन खरीए पाएंगे, जिसके लिए आपको सिर्फ 501 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा जियो फोन की प्रभावी कीमत भी अब 501 रुपए होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट



Click it and Unblock the Notifications