समय रहते आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों को फायदा होगा। वहीं, कुछ लोगों को देखा गया है कि जानबूज कर आयकर रिटर्न फाइल करते हुए गलत जानकारी देते हैं।
हर साल तीसरे माह में इनकम टैक्स भरने की शुरूआत हो जाती हैं। समय रहते आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों को फायदा होगा। वहीं, कुछ लोगों को देखा गया है कि जानबूझ कर आयकर रिटर्न फाइल करते हुए गलत जानकारी देते हैं। ज्यादातर लोग अक्सर टैक्स बचाने के चक्कर में ऐसा काम करते हैं। आयकर विभाग हाल ही में ऐसे रिटर्न भरने वालों को चेताया है।

आयकर विभाग के द्वारा वेतनभोगी कर्मचारियों को गलत आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के प्रति हाल ही में आगाह किया हैं। वहीं इस बात की पुष्ठी भी की गयी है कि ऐसे करदाताओं के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इतना ही नहीं विभाग ने यह भी कहा हैं कि इस कार्रवाई में उनके कंपनी को भी इस संबंध में बताया जाएगा कि उनके एम्प्लॉई आयकर रिटर्न दाखिल करने में गलत सूचना दी है।पहले भी इनकम टैक्स विभाग के कर्मचारियों ने ऐसे करदाताओं को अपनी रिटर्न में आय कम बताने या यूं कहें की बढ़ा चढ़ाकर दिखाने वालों को आगाह किया है। विभाग के बेंगलुरू स्थित केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र सीपीसी ने इस बारे में करदाताओं को परामर्श भी जारी किया था। इस श्रेणी के करदाताओं से यह भी कहा गया कि गलत तरह से लाभ के लिए गलत कर सलाहकारों के चक्कर में नहीं पड़ें।
विभाग के द्वारा इस बात से भी अवगत कराया गया कि आयकर रिटर्न में आय कम दिखाना या कटौती बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय है। इसके बावजूद अगर गलत जानकारी दिये जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आयकर कानून की धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा सकता है।
वहीं हम आपको इस बात की भी जानकारी दे दें कि विभाग की जांच शाखा ने जनवरी में एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया था जो कर्मचारियों को फर्जी तरीके से कर रिफंड हासिल करने में मदद करता है। वहीं सीबीआई ने ऐसे एक मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया है।
वेतनभोगी करदाताओं के लिए कर दाखिल करने का सत्र हाल ही में शुरू हुआ है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वेतनभोगी करदाताओं के लिये नये आईटीआर फार्म को हाल ही में अधिसूचित किया ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications