वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को नई दिल्ली में विश्व बैंक की टीम के साथ बैठक की।
वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को नई दिल्ली में विश्व बैंक की टीम के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापार, लॉजिस्टिक्स और निवेश के विशिष्ट क्षेत्रों में सहयोग करने के साथ भारत के विकास के लिए विश्व बैंक से मिल रहे सहयोग को और मजबूत करने के तरीके तलाशने पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान एक राष्ट्रीय एकीकृत लॉजिस्टिक नीति (NILP) विकसित करने के लिए मंत्रालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर रोशनी डाली। इस नीति के तहत भंडारण एवं गोदाम (वेयरहाउसिंग) की क्षमता बढ़ाने और अन्य मूल्यवर्धित सेवाओं पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा, परिवहन के विभिन्न साधनों को एकीकृत करते हुए मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्कों को भी जिला स्तर तक विकसित किया जा रहा है।
इस दौरान भारत के निर्यात में 100 अरब डॉलर की वृद्धि करने हेतु विशिष्ट उत्पादों और बाजारों की पहचान करने के लिए मंत्रालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारत के लिए उत्पाद विशेष आपूर्ति श्रृंखलाओं (सप्लाई चेन) को सही ढंग से समझने की जरूरत को भी रेखांकित किया, ताकि उन्हें वैश्विक सप्लाई चेन में प्रभावकारी ढंग से एकीकृत किया जा सके। राष्ट्रीय एकीकृत लॉजिस्टिक नीति से वस्तुओं की लागत घट जाएगी एवं भारतीय उत्पाद और ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे।
बैठक में इस बात पर सहमति जताई गई कि विश्व बैंक और संबंधित मंत्रालयों के साथ एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी, ताकि भारतीय उत्पादों को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं (वैल्यू चेन) में एकीकृत करने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु देश में लॉजिस्टिक्स को सुव्यस्थित करने के लिए आवश्यक विशिष्ट कदमों या उपायों की पहचान की जा सके।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications