20 जुलाई को शाम 5 बजकर 1 मिनट से इस ऑफर की शुरूआत होगी। इस ऑफर के तहत ग्राहक 501 रुपए में किसी भी कंपनी के किसी भी मॉडल का पुराना फीचर फोन, जियोफोन के मौजूदा मॉडल से बदल सकते हैं।
जियो का मॉनसून हंगामा ऑफर आज यानि की शुक्रवार से लॉन्च हो रहा है। 20 जुलाई को शाम 5 बजकर 1 मिनट से इस ऑफर की शुरूआत होगी। इस ऑफर के तहत ग्राहक 501 रुपए में किसी भी कंपनी के किसी भी मॉडल का पुराना फीचर फोन, जियोफोन के मौजूदा मॉडल से बदल सकते हैं। 501 रुपए की प्रभावी कीमत का मौजूदा जियोफोन 4जी वोल्टी तकनीक पर चलता है। तो आइए जानते हैं जियो के नए फोन के और भी फीचर्स के बारे में-
गूगल मैप भी चलेगा जियो के नए फोन
दुनिया के सबसे पॉपुलर एप्स में से फेसबुक, वॉट्सएप और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया एप्स को जियोफोन सपोर्ट करेगा। किसी भी फीचर फोन में इस तरह के एप्स पहली बार उपलब्ध होंगे। गूगल मैप भी जियोफोन में चलेगा। यह सभी एप्स 15 अगस्त से उपलब्ध होंगे। जियोफोन के पुराने ग्राहकों को भी इन एप्स का फायदा मिलेगा।
वॉयस कमांड को भी फॉलो करेगा जियो फोन
जियो फोन में गूगल का वॉयस असिस्टेंट काम करेगा। जियोफोन वॉयस कमांड को भी सपोर्ट करता है इसलिए पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक आसानी से इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। जियो हंगामा ऑफर के तहत आप किसी भी ब्रांड का फीचर फोन देकर जियो फोन ले सकते हैं। इस ऑफर के लिए आपको jio.com और MyJio एप पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा।
ये भी मिलेंगी सुविधाएं
गूगल असिस्टेंट हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में उपलब्ध होगा। इस फोन में सिंगल नेनौ-सिम स्लॉट है। इसके अलावा फोन में जियो टीवी की सुविधा, जियो मैसेजिंग की भी सुविधा होगी। जियो टीवी में आप 400 से ज्यादा चैनल लाइव देख सकेंगे। जियों सीरियल, म्यूजिक, फिल्म और न्यूज चैनल शामिल होंगे।
मुकेश अंबानी के वक्तव्य जियो फोन को लेकर
इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना आम बैठक में जानकारी देते हुए बताया था कि 2.5 करोड़ भारतीय जियोफोन का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ से अधिक फीचर फोन उपभोक्ता इंटरनेट का इस्तेमाल नही कर पाते। उनके लिए इंटरनेट के दरवाजे बंद हैं। इसीलिए हम जियोफोन लेकर आए थे। अब हमने उसकी शुरूआती कीमत 501 रु कर दी है ताकि अधिक से अधिक भारतीय "डिजिटल इंडियन" बन सकें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट



Click it and Unblock the Notifications