यहां पर आपको भारती एयरटेल के पहली तिमाही के मुनाफे का रिजल्ट बताएंगे।
वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल का मुनाफा करीब 74 प्रतिशत घट गया है। इस दौरान कंपनी को 97.3 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जबकि वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में कंपनी को 367.3 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। फिलहाल यह माना जा रहा है कि इस तिमाही में एयरटेल को घाटा हो सकता है लेकिन टैक्स गेन के चलते कंपनी मुनाफे में रही है। तो वहीं पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी का मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़ गया है।

अप्रैल-जून तिमाही में एयरटेल का रेवेन्यू 8.6 प्रतिशत घटकर 20080 करोड़ रुपए रहा है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 21958 करोड़ रुपए रहा था। तो वहीं पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 19,634.3 करोड़ रुपए रहा था।
वित्त वर्ष 2017-18 की बात करें तो पूरे साल के दौरान एयरटेल का प्रॉफिट 71 प्रतिशत घटकर महज 1,099 करोड़ रुपए रह गया था, जबकि 2016-17 में यह आंकड़ा 3,800 करोड़ रुपए था। तो वहीं 2017-18 के दौरान 12.3 प्रतिशत घटकर कुल रेवेन्यू 83,688 करोड़ रुपए रह गया था।
वित्त वर्ष के दौरान कंपनी को अपने ऑपरेशन पर कैपेक्स यानी पूंजी खर्च 24,100 करोड़ रुपए रहा, जो अभी तक सबसे ज्यादा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications