प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक के पहले तिमाही के नतीजे वाकई चौंका देने वाले आए है। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बढ़ने के कारण चालू वित्त वर्ष की जून तिमाह
प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक के पहले तिमाही के नतीजे वाकई चौंका देने वाले आए है। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बढ़ने के कारण चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एकल आधार पर 119.55 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। यह घाटा बैंक को पिछले 16 सालों में पहली बार हुआ है। हम आप को इस बात से पूरी तरह से अवगत करा दे कि इसकी मुख्य वजह बैड लोन और अन्य नुकसान के लिए बढ़ाई गयी प्रोविजनिंग रही है।

प्रोविजनिंग दोगुने से ज्यादा
पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 2,049 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। बैंक ने जारी बयान में बताया कि इस दौरान बैंक की कुल आय पिछले वित्त वर्ष के 16,847.04 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,574.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। जून तिमाही के दौरान बैंक का एकीकृत शुद्ध मुनाफा पिछले फाइनैंशल इयर के 2,604.73 करोड़ रुपये की तुलना में कम होकर महज 4.93 करोड़ रुपये पर आ गया है।
ग्रॉस एनपीए बढ़कर 8.81 फीसदी
वही हम आपको इस बात की भी जानकारी दे कि बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.99 प्रतिशत से बढ़कर 8.81 प्रतिशत पर पहुंच गया।जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए का अनुपात 7.99 प्रतिशत था। बैंक को आलोच्य तिमाही में एनपीए के लिए 5,971.29 करोड़ रुपये का प्रावधान (प्रविजनिंग) करना पड़ा जबकि एक साल पहले इस मद में 2,608.74 करोड़ रुपये के नुकसान का प्रावधान किया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications