हांलाकि आगामी मुंबई- अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रॉजेक्ट के लिए जमीन के अधिग्रहण में देरी से इसकी लॉन्चिंग की तारिख को आगे खिसकाना पड़ सकता है। लेकिन रेलवे बुलेट ट्रेन के विभिन्न कल- पुरजों
अब ट्रेन यात्रा काफी रोमांचक और मनोरंजन से भरपूर होने जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं बुलेट ट्रेन यात्रा कि जिसमें आपको हर तरह की सुविधा मिलने वाली है। जब ट्रेन यात्रा इतनी अच्छी और सुविधाओं से भरपूर हो तो हर कोई बुलेट ट्रेन यात्रा करना चाहेंगा। हांलाकि आगामी मुंबई- अहमदाबाद हाई स्पीडरेल प्रॉजेक्ट के लिए जमीन के अधिग्रहण में देरी से इसकी लॉन्चिंग की तारिख को आगे खिसकाना पड़ सकता है। लेकिन रेलवे बुलेट ट्रेन के विभिन्न कल- पुरजों और यात्रियों की सुविधाओं को अंतिम रुप देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बुलेट ट्रेन में यात्रियों को बच्चों के खानपान के लिए अलग से कमरा मुहैया कराया जाएगा। बीमार लोगों के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी और पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग- अलग शौचालय बनाए जाएंगे। हम आपको इस बात से अवगत करवाना चाहेंगे कि भारतीय रेलवे में ये सुविधाएं पहली बार प्रदान की जाएंगी।
सभी ट्रेनों में 55 सीटें बिजनस क्लास और 695 सीटें स्टैंडर्ड क्लास के लिए आरक्षित होंगी। वहीं ट्रेन में यात्रियों को सामान रखने के लिए जगह दी जाएगी। जबकि E5 शिंकनसेन सिरीज बुलेट ट्रेन में बेबी चेंजिंग रूम की भी सुविधा दी जाएगी, जिसमें बेबी टॉइलट सीट, डायपर डिस्पोजल और बच्चों के हाथ धोने के लिए कम ऊंचाई के सिंक लगे होंगे।
वीलचेयर वाले यात्रियों के लिए अगल से सुविधा
वहीं अगर कुछ परेशानी के वजह से किसी को वीलचेयर का सहारा लेना पड़ रहा है तो ऐसे यात्रियों के लिए भी सुविधा का भरपूर इंतेजाम किया गया है। वीलचेयर वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त जगह वाले टॉइलट की सुविधा दी जाएगी। रेलवे द्वारा बुलेट ट्रेन के लिए तैयार अंतिम रूपरेखा के अनुसार, 750 सीटों वाले E5 शिंकनसेन एक नए जमाने का हाई स्पीड ट्रेन है। इसमें वाल माउंटेड टाइप यूरिनल की सुविधा प्रदान की जाएगी। डिब्बों में आरामदायक स्वचालित घूमने वाली सीट प्रणाली होगी। वहीं ट्रेन में फ्रीजर, हॉट केस, पानी उबालने की सुविधा, चाय और कॉफी बनाने की मशीन और बिजनस क्लास में हैंड टॉवल वॉर्मर की सुविधा प्रदान की जाएगी।
ट्रेन में एलसीडी स्क्रीन लगी होगी
इसके साथ ही डिब्बों में एलसीडी स्क्रीन लगी होगी, जहां मौजूदा स्टेशन, आनेवाले स्टेशन, गंतव्य और अगले स्टेशन पहुंचने और गंतव्य पहुंचने के समय के बारे में जानकारी आती रहेगी। हम आपको बता दे मोदी सरकार की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत रेलवे 5,000 करोड़ रुपये में जापान से 25 E5 सिरीज के बुलेट ट्रेन खरीदने की तैयारी में है
अधिकतर हिस्सा एलिवेटेड होगा
मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर का अधिकतर हिस्सा एलिवेटेड होगा, जिसमें ठाणे से विरार तक 21 किलोमीटर भूमिगत (अंडरग्राउंड) गलियारा होगा। इसमें भी सात किलोमीटर गलियारा समुद्र के अंदर बनाया जाएगा। अधिकारी ने कहा, 'बुलेट ट्रेन की डिजाइन को लंबी नाक के आकार का रखा गया है। जब एक उच्च गति की ट्रेन सुरंग से बाहर निकलती है तो सूक्ष्म दबाव तरंगों की वजह से काफी तेज ध्वनि उत्पन्न होती है। सूक्ष्म दबाव को कम करने के लिए सामने की कार को नाक के आकार का बनाया जाता है।
508 किलोमीटर की यात्रा अब मात्र दो घंटे में
बुलेट ट्रेन से मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की यात्रा करने में मात्र दो घंटा सात मिनट का समय लगेगा। भारतीय रेलवे इस परियोजना में 9,800 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जबकि बाकी खर्च महाराष्ट्र और गुजरात की सरकारें वहन करेंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications