मंगलवार के कारोबार के दौरान मुकेश अंबानी की RIL का मार्केट कैप 7.43 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो टीसीएस से ज्यादा है। टीसीएस का मार्केट कैप 7.39 लाख करोड़ रुपए है।
मंगलवार के कारोबार के दौरान मुकेश अंबानी की RIL का मार्केट कैप 7.43 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो टीसीएस से ज्यादा है। टीसीएस का मार्केट कैप 7.39 लाख करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि मार्केट कैप के मामले में TCS लंबे समय से नंबर एक पर बनी हुई है। आज कारोबार के दौरान रिल के शेयर में 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दिखी और इस तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज यानि की रिल देश की सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी बन गई है।
इस तरह से रिलायंस मार्केट कैप हो गया सबसे ज्यादा
मंगलवार के कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही और शेयर का भाव 1175 रुपए पहुंच गया था। जबकि सोमवार को कंपनी का शेयर करीब 1150 रुपए के भाव पर था। शेयर में बढ़ोत्तरी से कंपनी का मार्केट कैप करीब 16 हजार रुपए बढ़कर 7.44 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह 7.28 लाख करोड़ रुपए पर बंद हुआ था।
टीसीएस क्यों गई निचले पायदान पर
आपको बता दें कि TCS की मार्केट कैप सोमवार को 7.45 लाख करोड़ रुपए पर बंद हुई थी। तो वहीं मंगलवार के कारोबार में शेयर में 0.7 प्रतिशत तक गिरावट रही। जिसकी वजह से कंपनी का मार्केट कैप 6 हजार करोड़ रुपए घटकर 7.39 लाख करोड़ रह गया।
पहले के आंकड़े
याद दिला दें कि 12 जुलाई के कारोबार में रिल दूसरी बार 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुई थी। तब RIL का मार्केट कैप 6.89 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था। 12 जुलाई को टीसीएस का मार्केट कैप 7.55 लाख करोड़ रुपए था। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप इससे पहले अक्टूबर 2007 में पहली बार 100 अरब डॉलर के पार गया था। उस समय एक डॉलर की कीमत 39.5 रुपए थी।
AGM की मीटिंग के बाद 22 प्रतिशत की वृद्धि
रिल ने इस महीने ही एजीएम के दौरान कुछ नए प्लान का भी ऐलान किया था। माना जा रहा है कि कंपनी के एग्रेसिव प्लान की वजह से शेयर में तेजी बनी हुई है। रिल का शेयर 5 जुलाई को जहां 965 रुपए के भाव पर था, वह 31 जुलाई को 1174 रुपए के भाव पर पहुंच गया। तो वहीं 12 जुलाई को 1086 रुपए के भाव पर पहुंच गया था। अब तक एजीएम की मीटिंग के बाद से लगभग 22 प्रतिशत की तेजी आयी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications