यहां पर आपको रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा निकाली गई लोको पायलट और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए आने वाले एडमिट कार्ड के बारे में बताएंगे।
जो लोग भारतीय रेलवे के 90 हजार पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन भर्ती एग्जाम 2018 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट www.indianrail.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इन दोनों पदों के लिए 26502 पदों के लिए भर्ती होनी है। रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 11 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लीकेशन स्टेट्स लिंक को एक्टिवेट किया था। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप यह जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं कि आपका आवेदन रेलवे ने स्वीकार किया या नहीं।
पहली परीक्षा 9 अगस्त को
बता दें कि RRB असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन पोस्ट के लिए फर्स्ट-स्टेज परीक्षा 9 अगस्त 2018 को होगा। 25 जुलाई को रेलवे ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें एग्जाम के पैटर्न के बारे में समझाया गया है। रेलवे की नोटिस के अनुसार इन पदों के लिए परीक्षा 1 घंटे की होगी। इसमें कुल 75 सवाल होंगे। इसमें 20 सवाल गणित के, 25 सवाल जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स के पूछे जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर जाएं और अपना क्षेत्र चुनें।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी सारी जानकारी दर्ज करें जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड।
- डिटेल देने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड सामने दिखेगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ ही प्रिंट आउट भी ले लें।
न्यूनतम इतने अंक करने होंगे हासिल
आरआरबी के नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत OBC के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत, एससी को 30 प्रतिशत और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। इस परीक्षा में चयन करवाने के लिए आपको न्यूनतम अंक तो लाने ही होंगे।
परीक्षा का टाइम टेबल वेबसाइट पर
आपको बता दें भारतीय रेलवे की ओर से घोषित की गई सबसे बड़ी रिक्तियों के लिए रिकॉर्ड 2.37 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। बोर्ड की तरफ से यह भी कहा गया है कि रिक्तियों से संबंधित जरुरी प्रोसेस पूरा होने के बाद परीक्षा का टाइम टेबल वेबसाइट पर पब्लिश कर दिया गया है। इन पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। तो वहीं रेलवे का यह भी प्लान है कि परीक्षा के स्टेप को साल के अंत तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से पूरा करा लिया जाए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications