हायर अप्लायंसेज समेत 3 बड़ी कंपनियां यूपी के ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक टाउनशिप में निवेश कर रही हैं। हायर 3,069 करोड़ रुपये के निवेश से ग्रेटर नोएडा में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करेगी।
हायर अप्लायंसेज समेत 3 बड़ी कंपनियां यूपी के ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक टाउनशिप में निवेश कर रही हैं। हायर 3,069 करोड़ रुपये के निवेश से ग्रेटर नोएडा में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करेगी। वहीं दो और कंपनियां-चीनी मोबाइल कंपनी फॉर्म और सत्कृति इंफोटेनमेंट भी निवेश करेगी। बता दें कि तीनों कंपनियों का कुल निवेश 3,400 करोड़ रुपये तक होगा और इनमें 12,550 रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

123.7 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया
दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा विकास निगम ने एक बयान में कहा कि इस परियोजना से उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी हायर 3,950 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। वहीं बयान में कहा गया है कि कंपनी को डीएमआईसी एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप ग्रेटर नोएडा परियोजना में विनिर्माण इकाइयां लगाने के लिए 123.7 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है।
100 करोड़ का निवेश चीनी कंपनी करेगी
वहीं इसके अलावा चीन की मोबाइल कंपनी फॉर्म की भारतीय अनुषंगी फॉर्म ट्रेडिंग को इसी उद्देश्य के लिए आईआईटीजीएन में 3.5 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। हालांकि कंपनी की इस क्षेत्र में नया मोबाइल फोन विनिर्माण कारखाना लगाने में 100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है। जिसमें 600 प्रत्यक्ष और 1,000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।
सत्कृति इंफोटेनमेंट को भी मिली जमीन
बता दें कि सत्कृति इंफोटेनमेंट को भी टाउनशिप में भूमि आवंटित की गई है। यह कंपनी प्रमुख आडियो विनिर्माता कंपनी फेंडा आडियो इंडिया की सहायक इकाई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications