दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर्स में से एक वारेन बफे की बर्कशायर हैथवे भारत की मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम की पेरेंट फर्म वन97 कम्युनिकेशनंस में हिस्सा खरीद सकती है।
दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर्स में से एक वारेन बफे की बर्कशायर हैथवे भारत की मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम की पेरेंट फर्म वन97 कम्युनिकेशनंस में हिस्सा खरीद सकती है। आपको बता दें कि वारेन बफे की बर्कशायर हैथवे पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड में 25 अरब रुपए का निवेश कर करीब 4 फीसदी हिस्सेदारी लेगी।
बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बर्कशायर और वन97 में बातचीत चल रही है। हालांकि सौदा शेयरों के सबस्क्रिप्शन से होगा। अगर ऐसा होता है तो बफे का भारत में यह पहला प्रत्यक्ष निवेश होगा। बफे ने इस सौदे के लिए अपने मुख्य निवेश अधिकारी टॉड कॉब्स को नियुक्त किया है। इस निवेश के बाद पेटीएम का वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर के पार निकल जाएगा। इस बात की जानकारी दे कि पेटीएम में सॉफ्टबैंक और अलीबाबा इससे पहले निवेश कर चुके है।
पेटीएम और कई लुभावनी योजनाएं लेकर आयेगा
बता दें कि वारेन बफे के पेटीएम में निवेश से ग्राहकों को ढेरों फायदे मिलने की उम्मीद है। वहीं पिछली बार जब वन97 कम्युनिकेशंस में विदेशी निवेश आया था तो कंपनी ने पेटीएम मॉल की शुरुआत की थी। वहीं इसके साथ ही गोल्ड ट्रेडिंग योजना भी शुरू की थी। साथ ही म्यूचुअल फंड में निवेश का फीचर भी जोड़ा था।
इससे यह फायदा हुआ था कि ग्राहकों को एक ही ऐप के जरिए निवेश, शॉपिंग और अन्य सहूलियतें मिलने लगी थीं। साथ ही पेटीएम से खरीदारी पर कैशबैक का भी फायदा दिया जा रहा था। बफे के निवेश से उम्मीद है कि पेटीएम और कई लुभावनी योजनाएं लेकर आए, जो ग्राहक को सीधे फायदा पहुंचाएंगी।
बेंगलुरु की स्मार्ट सेविंग्स मैनेजमेंट स्टार्ट-अप
आपको इस बात से अवगत करा दें कि पेटीएम ने बीते हफ्ते ही बेंगलुरु की स्मार्ट सेविंग्स मैनेजमेंट स्टार्ट-अप बैलेंस टेक के अधिग्रहण की घोषणा की थी। हालांकि सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया गया।
बता दें कि बैलेंस एप को यूजर्स में बचत की आदत डालने के लिए विकसित किया गया है। यह एप्प म्यूचुअल फंड्स का सेविंग्स विकल्प मुहैया कराता है। जिसमें सालाना 8.65 फीसदी तक का ब्याज दर प्राप्त किया जा सकता है।
पेटीएम डालेगी बचत की आदत
बता दें कि बैलेंस टेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक अंकित कुमार ने बताया हैं कि हमारी टीम स्वचालित उत्पादों का निर्माण करती है। वहीं जो यूजर्स को अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद करके बचत के अनुभव को आर्कषक और मोहक बनाती है।
उन्होंने कहा कि हमारा निजी सेविंग्स असिस्टेंट यूजर्स में सेविंग्स की आदत डालने में मदद करता है। पेटीएम यूजर्स को उनके धन को लेकर मदद करने के लिए बैलेंस के साथ कंप्यूटेशनल इंटेलीजेंस, विशिष्ट डिजायन और प्रोपराइटरी अल्गोरिद्म लाने की आशा करते है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications