मदर डेयरी ने पिछले वित्त वर्ष में गाय के दूध के कारोबार में 600 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि चालू वित्त वर्ष में उपभोक्ता मांग की बदौलत इसमें 65 फीसदी की वृद्धि होने की उम्मीद है।
मदर डेयरी ने पिछले वित्त वर्ष में गाय के दूध के कारोबार में 600 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि चालू वित्त वर्ष में उपभोक्ता मांग की बदौलत इसमें 65 फीसदी की वृद्धि होने की उम्मीद है। बता दें कि मदर डेयरी ने गाय के दूध की बिक्री वर्ष 2016 के मध्य से शुरू की थी। जिसके बाद बिक्री से उत्साहित होकर 'गाय के दूध की दही' पेश की है। हालांकि शुरुआत में कंपनी दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी भारत के बाजारों में 'गाय दूध की दही' बेचेगी। वहीं बाद में इसे अन्य बाजारों में ले जाने की योजना है।

35 लाख लीटर दूध प्रतिदिन बिकता
दही के 100 ग्राम कप की कीमत 12 रुपये तथा 400 ग्राम की 45 रुपये है। मदर डेयरी प्रति दिन 35 लाख लीटर तरल दूध बेचती है,जिसमें से लगभग 20 प्रतिशत गाय दूध है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में गाय दूध की बिक्री से 600 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल किया था। इसी वित्त वर्ष में यह 1,000 करोड़ रुपये तक हो जाने की उम्मीद है।
बात करें वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान मदर डेयरी का कुल कारोबार 8,700 करोड़ रुपये था। जिसमें से अधिकांश तरल दूध से आया था। जबकि शेष योगदान डेयरी उत्पादों, फलों एवं सब्जियों और खाद्य तेलों के खंड का है। कंपनी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। जो कि 800 दूध बूथ के माध्यम से प्रति दिन लगभग 30 लाख लीटर दूध की बिक्री करती
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications