पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। एक दिन के लिए बुधवार को थमने के बाद से फिर से कीमतों में इजाफा ही देखा जा रहा है। शुक्रवार को भी कीमतों में बढ़ोतरी देखी गयी है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। एक दिन के लिए बुधवार को थमने के बाद से फिर से कीमतों में इजाफा ही देखा जा रहा है। शुक्रवार को भी कीमतों में बढ़ोतरी देखी गयी है। पेट्रोल 28 पैसा और डीजल 22 पैसा प्रति लीटर महंगा हुआ है।
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 81.28 रुपए और डीजल 73.30 रुपए प्रति लीटर हो गया है जबकि मंबई में पेट्रोल 88.67 रुपए और डीजल 77.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम अब देश के चारों महानगरों में नई ऊंचाइयों को छू लिया है।
गुरुवार को कीमतों में इजाफा
इससे पहले गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े। गुरुवार को पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 11 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। गुरुवार को कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81 रुपए और डीजल 73.08 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जबकि मुंबई में पेट्रोल 88.39 रुपए और डीजल 77.58 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत देखने के लिए यहा पढ़ें।
मंगलवार का आकड़ा
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 14 पैसे की बढ़ोतरी की गयी थी। उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 80.87 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा था। जबकी मुंबई में इसके दाम 88.26 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। दिल्ली में डीजल के भाव 72.97 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 77.47 रुपये प्रति लीटर थी। चैन्न्ई में पेट्रोल के भाव 84.07 रुपये और कोलकाता में 83.75 रुपये थे। अपने शहर के डीजल की कीमत देखने के लिए यहा पढ़ें।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले एक महीने से लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भारतीय मुद्रा रुपए में डॉलर की तुलना में आई गिरावट है। डॉलर की तुलना में रुपया के गिरने से तेल का आयात महंगा होता है, जो डॉलर में किया जाता है। वहीं रुपया की कीमत बुधवार को रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गयी है। जोकि 72.91रुपए प्रति डॉलर रही।


Click it and Unblock the Notifications