यहां पर आपको अमेजन पे ईएमआई के बारे में विस्तार से बताएंगे।
अमेजन ने अपने प्रतिद्वंदी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को कड़ी टक्कर देने के लिए अब कार्डलेस ईएमआई का विकल्प लेकर आया है। इस विकल्प की सहायता से ग्राहक अब क्रेडिट कार्ड के बिना भी ईएमआई पर खरीदारी कर सकेंगे। इस फीचर में कस्टमर्स को त्योहारों के सीजन में खरीदारी करने में आसानी होगी। इस पर कंपनी का कहना है कि अमेजन पे ईएमआई इन पर खरीदारी करने के लिए डिजिटल भुगतान करने का आसान तरीका है।
अमेजन पे ईएमआई के बारे में
ग्राहक को Amazon.in पर 'अमेजन पे ईएमआई' पेमेंट ऑप्शन को चेकआउट करने के लिए वन-टाइम सेटअप प्रक्रिया को 3 से 12 महीनों में पूरा करना होगा। इस पेमेंट मोड कैशबैक के जरिए ग्राहक अपनी खरीदारी और रीपमेंट्स का पूरा रिकॉर्ड भी रख सकेंगे।
तो ऐसे कर सकते हैं इस पेमेंट विकल्प का इस्तेमाल
- अमेजन पे ईएमआई अभी केवल मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए ही उपलब्ध है।
- यह पेमेंट मोड एक बार में केवल एक सामान की खरीदारी के लिए ही अप्लीकेबल है।
- अमेजन पे ईएमआई का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक को कम से कम 8000 रुपए की खरीदारी करनी होगी।
- इसके लिए ग्राहकों को किसी भी प्रकार का कोई प्रोसेसिंग या कैंसलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा।
- अमेजन पे ईएमआई पर जाने के लिए ग्राहकों का अपना एक अमेजन अकाउंट, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट होना चाहिए।
- ग्राहक को अमेजन पे ईएमआई का इस्तेमाल करने के लिए उनके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए।
- तो वहीं चेक आउट के समय आपके कार्ड में गहने, गिफ्ट कार्ड या ग्लोबल स्टोर के प्रोडक्ट्स नहीं होने चाहिए।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में अमेजन.इन एप से अमेजन पे ईएमआई रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएं
- अब वेरिफिकेशन के लिए अपने पैन, आधार/वर्चुअल आईडी की डिटेल्स दें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी की मदद से वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा करें।
- अब अपनी स्क्रीन पर एक अप्रूव्ड अमेजन पे ईएमआई लिमिट दिया जाएगा।
- अब जब कभी भी आप बुकिंग के लिए इस लिमिट का इस्तेमाल करेंगे तो हर महीने ईएमआई रीपेमेंट्स करने के लिए आपको अपना बैंक अकाउंट या डेबिट कार्ड लिंक करना होगा।
Amazon Pay EMI अकाउंट रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
60 हजार रुपए तक का सामान ले सकते हैं उधार
आपको बता दें कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर 60 हजार रुपए तक का सामान उधार मिलेगा। अभी यह योजना इन्वाइट-ओनली प्रोग्राम पर उपलब्ध है। रिजस्ट्रेशन प्रोसेस के बाद कंपनी उसके लिए क्रेडिट लिमिट तय करेगी, जिसके बाद ही ग्राहक इस्तेमाल कर पाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications