महंगाई की मार से त्रस्त जनता पर एक और बोझ डाल दिया गया है। आय दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतेहाशा बढ़ोत्तरी के बाद घरेलू गैस सिलेंडर एलपीजी के भी दाम बढ़ा दिए गए हैं।
महंगाई की मार से त्रस्त जनता पर एक और बोझ डाल दिया गया है। आय दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतेहाशा बढ़ोत्तरी के बाद घरेलू गैस सिलेंडर एलपीजी के भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। इतना ही नहीं बता दें कि सीएनजी गैस के भी दाम बढ़ाए गए हैं। एलपीजी के सब्सिडी और गैर सब्सिडी दोनों सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं।
सब्सिडी युक्त गैस सोमवार से 2.89 रुपये प्रति सिलिंडर महंगा हो गया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी मुख्य तौर पर इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें बढ़ने और विदेशी मुद्रा विनियम दर में उतार-चढ़ाव के चलते की गयी है। बता दें कि दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 59 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है।
दिल्ली में 59 रुपए बढ़कर 879 रुपए प्रति सिलेंडर
देश की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन आईओसी का कहना हैं कि इस बदलाव के बाद दिल्ली में सब्सिडी युक्त एलपीजी सिलिंडर की कीमत 502.24 रुपए हो जाएगी, जबकि अभी तक इसकी कीमत 499.51 रुपए थी। वहीं बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमतें दिल्ली में 59 रुपए बढ़कर 879 रुपए प्रति सिलेंडर हो जाएगी।
376.60 रुपए मिलेगी सब्सिडी
कंपनी का एक बयान में कहना हैं कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत पर वास्तिवक प्रभाव मात्र 2.89 रुपए प्रति सिलेंडर पड़ेगा। इसकी प्रमुख वजह उस पर जीएसटी का लगना है। अक्टूबर में ग्राहकों के खाते में 376.60 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी जमा की जाएगी जो सितंबर 2018 में 320.49 रुपए थी।
बढ़तें हुए दाम एक अक्टूबर से लागू
एयर फ्यूल (एटीएफ) की दर में 2650 रुपए प्रति किलोलीटर का इजाफा किया गया है। बढ़े हुए दाम एक अक्टूबर से लागू होंगे। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की एक विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई में एटीएफ का भाव 2650 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ गया है। एक किलोलीटर में 1000 लीटर होता है।
सीएनजी की कीमत 1.70 रुपये
दिल्ली में सीएनजी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। अब सीएनजी की कीमत 44.30 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है यानी कि सीएनजी की कीमत में 1.70 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज हुई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications