केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। सरकार के ताजा फैसले के अनुसार गेहूं की एमएसपी 105 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दी गई है।
मोदी सरकार ने किसानों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। सरकार के ताजा फैसले के अनुसार गेहूं की एमएसपी 105 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दी गई है। तो वहीं चने का एमएसपी 220 रुपए प्रति क्विंटल, मसूर की 225 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों की MSP प्रति क्विंटल 200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ी है।
किसान आंदोलन के उग्र होने के बाद लिया गया फैसला
रबी फसलों की एमएसपी में 21 प्रतिशत तक की वृद्धि का ऐलान किसान आंदोलन के उग्र होने के एक दिन बाद लिया गया है। मंगलवार को किसानों की झुंड अपनी मांगों के साथ दिल्ली पहुंची थी, जहां उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई थी।
पीएम मोदी के समक्ष लिया गया है फैसला
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। मौजूदा फसल वर्ष में समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला कृषि लागत एवं कीमत आयोग के सुझाव पर लिया गया है। यह किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत लाभ दिए जाने के सरकार के वादे के भी अनुरूप है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि एमएसपी में वृद्धि का फैसला, किसानों की आमदनी बढ़ाने के हमारे सकंल्प को दिखाता है। उन्होंने बताया कि रबी फसलों की एमएसपी बढ़ाने से किसानों को 62 हजार 635 करोड़ रुपए का फायदा होगा।
सभी फसलों की एमएसपी
कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि रबी की सभी फसलों की MSP उनकी उत्पादन लागत के 50 से लेकर 112 प्रतिशत तक है। गेहूं के संदर्भ में उत्पादन की लागत 866 रुपए प्रति क्विंटल एवं एमएसपी 1,840 रुपए प्रति क्विंटल है जो लागत का 112.5 प्रतिशत बनता है।
जौ और सूरजमुखी की एमएसपी
चना के मामले में एमएसपी उत्पादन लागत से 75 प्रतिशत अधिक है। मसूर का समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से 76.7 प्रतिशत अधिक है जबकि सरसों का एमएसपी उत्पादन लागत से कहीं 90 प्रतिशत अधिक है। जौ के लिए उत्पादन 860 रुपए है और एमएसपी 1440 रुपए है, जिससे किसानों को 67.4 प्रतिशत आय की प्राप्ति होगी। तो वहीं सूरजमुखी के मामले में एमएसपी को उत्पादन लागत से 50 प्रतिशत अधिक तय किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications