रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए कहा है कि डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड अभी भी काम करेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। फेस्टिव सीजन में 90 करोड़ से अधिक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बंद होने का खतरा फिलहाल टल गया है। फिलहाल विदेशी कार्ड पेमेंट गेटवे कंपनियों पर कुछ बंदिशें लगाई हैं। बता दें कि RBI कंपनियों को कुछ दिशा-निर्देश दे सकता है। रिर्पोट के अनुसार वित्तीय डाटा स्टोरेज पर आरबीआई रियायत नहीं देगा। तो वहीं केंद्रीय बैंक ने तारीख बढ़ाने पर भी अभी कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि, डाटा सिक्योरिटी पर बैंक का रुख अभी भी सख्त है क्योंकि आरबीआई सुरक्षा के हिसाब से ये कदम उठाना चाहता है।
घरेलू कंपनियां बैंक के समर्थन में
आरबीआई के इस कदम की पेटीएम, फोनपे जैसी घरेलू कंपनियों समर्थन किया है। पेटीएम की ओर से कहा गया है कि अहम डाटा की जानकारी किसी भी सूरत में देश से बाहर नहीं जानी चाहिए, प्रोसेसिंग के लिए भी नहीं। तो वहीं फोनपे की ओर कहा गया है कि हमने RBI को सूचित कर दिया है कि हमारा डाटा सिस्टम पूरी तरह से स्थानीय है। हमने समयसीमा के भीतर इस काम को पूरा किया है।
80 प्रतिशत कंपनियों ने RBI की मानी शर्त
रिजर्व बैंक के इस शर्त को अमेजन, अलीबाबा और व्हाट्सएप समेत करीब 80 प्रतिशत कंपनियों ने पेमेंट संबंधी आंकड़े देश में ही रखने की बैंक की शर्तों को पूरा कर लिया है। आज से आरबीआई केस दर केस के आधार पर चीजों को देखेगा। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि शर्तों का अनुपालन नहीं होने पर कोई कार्रवाई करेगा या जुर्माना लगाएगा। सभी कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके द्वारा पेमेंट संबंधी डाटा को केवल भारत में ही स्टोर करना होगा।
गूगल ने और समय की मांग की
इसके अलावा सी बीच गूगल भी डाटा स्थानीयकरण की शर्त मानने को तैयार हो गया है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए दिसंबर तक का समय मांगा है। इस बीच, कुछ लोगों का मानना है कि इस फैसले से कंपनियों के भारत में बिजनेस करने पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
भारत में इन कंपनियों के हैं सबसे ज्यादा कार्ड
देश में सबसे ज्यादा डेबिट और क्रेडिट कार्ड सबसे ज्यादा मास्टर कार्ड और वीजा के जारी होते हैं। इन कंपनियों का सर्वर देश के बाहर स्थित है। आरबीआई विदेश में स्थित सर्वर को देश में स्थापित करने के लिए कपंनियों को काफी समय से कह रहा है। जिस पर इन कंपनियों का कहना है कि वक्त तो कम है ही, उन्हें पॉलिसी की पूरी जानकारी भी नहीं है। डाटा स्थानीय स्तर पर लागू करने के दौरान व्यापारियों को ज्यादा सावधान रहना होगा और उपभोक्ताओं को एक नए सिरे से कागजात देने होंगे।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications