रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को घोषणा की हैं कि वह डेन नेटवर्क्स लिमिटेड और हैथवे केबल ऐंड डेटाकॉम लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को घोषणा की हैं कि वह डेन नेटवर्क्स लिमिटेड और हैथवे केबल ऐंड डेटाकॉम लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए वह कुल 5,230 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।
2,045 करोड़ का प्राइमरी निवेश
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को यह जानकारी दी है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आरआईएल प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए डेन में 2,045 करोड़ का प्राइमरी निवेश करेगी और प्रमोटर्स से 245 करोड़ रुपए से 66 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।

वहीं बता दें कि इसके अलावा कंपनी हाथवे में प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 2,940 करोड़ रुपए का प्राइमरी निवेश करेगी और हाथवे में 51.3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। आरआईएल जीटीपीएल हाथवे के माइनॉरिटी स्टेकहोल्डर्स के लिए ओपेन ऑफर की पेशकश भी करेगी। जीटीपीएल हाथवे हाथवे भवानी केबलटेल और डाटाकॉम लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से नियंत्रित कंपनी है।
1,100 शहरों के पांच करोड़ घरों में ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचाने
उल्लेखनीय है कि रिलायंस की योजना जियो के माध्यम से आम घरों में ब्रांडबैंड सेवा के बाजार में पहुंच बनाने की है। कंपनी ने इसके लिए जियो गीगा फाइबर परियोजना की शुरुआत भी की है। इस परियोजना के तहत उसका लक्ष्य 1,100 शहरों के पांच करोड़ घरों में ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचाने का है। इस अधिग्रहण से रिलायंस को अपनी इस योजना को अमली जामा पहनाने में बढ़त हासिल होने की उम्मीद है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को दूसरी तिमाही में 9516 करोड़ रुपये का प्रॉफिट ये भी पढ़ें।
वहीं कंपनी ने बताया हैं कि इस सौदे से जियो की पहुंच हैथवे और डेन के करीब 27,000 स्थानीय केबल ऑपरेटरों तक हो जायेगी। जियो को आम घरों में ब्रॉडबैंड और केबल टीवी सेवा देने में मदद मिलेगी। जियो गीगा फाइबर की पेशकशमें कंपनी बड़े स्क्रीन पर एचडी मनोरंजन प्रदान करेगी।
साथ ही कई पक्षों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा भी देगी। यह प्रणाली आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और आवाज के निर्देश पर काम करने की सुविधा भी देगी। कंपनी ने बताया कि हैथवे, डेन और स्थानीय केबल ऑपरेटरों के बुनियादी ढांचे का उन्नयन जियो गीगा फाइबर और जियो स्मार्ट होम सलूशंस में करने का काम शुरू किया जा चुका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications