यहां पर आपको करदाताओं की संख्या का आंकड़ा सीबीडीटी के अनुसार प्रस्तुत करेंगे।
इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 2014 के बाद से पिछले 4 वित्त वर्ष में 80 प्रतिशत बढ़ गई है। 1 करोड़ से ज्यादा आय दिखाने वाले करदाताओं की संख्या भी इस दौरान 60 प्रतिशत बढ़ गई है। इस बारे में जानकारी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने सोमवार को दी।

सीबीडीटी के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2013-14 में जहां कुल करदाता 3.79 करोड़ थे, तो वहीं वित्त वर्ष 2017-18 में इनकी संख्या बढ़कर 6.85 करोड़ हो गई है। इस दौरान 1 करोड़ से ज्यादा आमदनी दिखाने वालों की संख्या भी 60 प्रतिशत बढ़ी है। सीबीडीटी के अनुसार वित्त वर्ष 2017-18 में डायरेक्ट टैक्स जीडीपी रेश्यो 5.98 प्रतिशत रहा है जो पिछले 10 वित्त वर्षों में सबसे ज्यादा है।
वित्त वर्ष 2014-15 में जहां 88,649 लोगों ने अपनी आय 1 करोड़ रुपए से ज्यादा घोषित की, तो वहीं आकलन वित्त वर्ष 2017-18 में इनकी संख्या बढ़कर 1.40 लाख हो गई है।
तो इसी तरह वित्त वर्ष 2014-15 से वित्त वर्ष 2017-18 के बीच 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की आय वाले इंडिविजुअल की संख्या भी 48,416 से बढ़कर 81,344 हो गई है यानी 68 प्रतिशत से ज्यादा।
सीबीडीटी के चेयरमैन के अनुसार करदाताओं की संख्या में इजाफा इनकम टैक्स विभाग के प्रयासों का नतीजा है। इनकम टैक्स विभाग की ओर से पिछले 4 सालों के दौरान कानून में सुधार, सूचना के प्रसार और कड़ाई से कानून का पालन करवाने की दिशा में उठाए गए कई कदम कारगर साबित हुए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications