जीएसटी के तहत मुनाफाखोरी-रोधी जीडीएपी ने चाकलेट और नूडल्स जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया की 100 करोड़ रुपये की मुनाफाखोरी पकड़ी गयी है।
जीएसटी के तहत मुनाफाखोरी-रोधी जीडीएपी ने चाकलेट और नूडल्स जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया की 100 करोड़ रुपये की मुनाफाखोरी पकड़ी गयी है। बता दें कि कंपनी को जीएसटी दर में कमी का लाभ ग्राहकों को नहीं देने का दोष पाया गया है। हालांकि बता दें कि कंपनी ने पकड़े जाने के बाद उपभोक्ता कल्याण कोष में स्वेच्छा से 16.58 करोड़ रुपये जमा करा दिया है।
जीएसटी घटने के बाद भी उत्पादों के दाम नहीं घटाए
डीएसएपी ने राष्ट्रीय मुनाफाखोरी-रोधी प्राधिकरण एनएए के पास जमा की गई जांच रिपोर्ट में कहा है कि नेस्ले इंडिया ने जीएसटी दर में कमी का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया है। कंपनी ने 100 करोड़ रुपए की मुनाफाखोरी की है। कपंनी ने जीएसटी घटने के बाद भी अपने उत्पादों के दाम नहीं घटाए।
उपभोक्ता कल्याण कोष में 16.58 करोड़ रुपए जमा
नेस्ले इंडिया के एक प्रवक्ता का कहना हैं कि कंपनी ने उपभेक्ताओं को दर में छूट का फायदा नहीं देने को लेकर स्वेच्छा से उपभोक्ता कल्याण कोष में 16.58 करोड़ रुपए जमा कराया है। उनका कहना हैं अधिकतम खुदरा मूल्य में अचानक कमी की स्थिति में ग्राहकों को कीमत कटौती का फायदा नहीं पहुंचने पर कंपनी ने 16.58 करोड़ रुपए अलग रखे थे और उसे अपने लाभ या बिक्री में नहीं दर्शाया है।
178 उत्पादों पर जीएसटी की दर कम
वहीं कंपनी का कहना हैं कि हमारे अनुरोध पर प्राधिकरण ने हमें हमारे द्वारा अलग रखी गयी राशि को स्वेच्छा से उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा कराने को कहा जो हमने कर दिया। नेस्ले इंडिया, चॉकलेट, नूडल्स और कॉफी जैसे उत्पाद बेचती है।
जीएसटी परिषद ने 178 उत्पादों पर जीएसटी की दर कम की है। जिसमें चॉकलेट, माल्ट, खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला आटा, वेफल और वेफर्स वाले चॉकलेट शामिल है। जीएसटी के तहत ही व्यवस्था की गई है कि जब दाम कटौती का फायदा ग्राहकों को नहीं पहुंचाया जा सके तो उस राशि को एक ग्राहक कल्याण कोष में जमा कराना होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications