यहां पर आपको अक्टूबर महीने के जीएसटी कलेक्शन के बारे में बताएंगे।
सरकार को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा मिला है। जीएसटी कलेक्शन पांच महीने बाद एक बार फिर से एक लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है। इसकी खास वजह बाजार में त्योहारी मांग का बढ़ना और सरकार का कर चोरी रोकने के उपाय करना है। गुरूवार को वित्त मंत्रायल की ओर से कहा गया है कि अक्टूबर महीने में 67.45 करोबारों में जीएसटी रिटर्न दाखिल किए। माह के दौरान कुल जीएसटी प्राप्ति 1,00710 करोड़ रुपए रही। पिछले माह सितंबर में यह 94,442 करोड़ रुपए रहा था।
अरूण जेटली ने एक ट्विट के माध्यम से कहा है कि अक्टूबर 2018 में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। यह जीएसटी दरों को कम करने, कर चोरी रोकने, बेहतर अनुपालन, पूदे देश में एक ही कर होने और कर अधिकारियों के नगण्य हस्तक्षेप की सफलता है। मंत्रालय के अधिकारिक बयान के अनुसार कुल जीएसटी संग्रह में कुछ राज्यों का प्रदर्शन असाधारण रहा है। इसमें केरल का योगदान 44 प्रतिशत, झारखण्ड का 20 प्रतिशत, राजस्थान का 14 प्रतिशत, उत्तराखण्ड का 13 प्रतिशत और महाराष्ट्र का 11 प्रतिशत है।

इस साल अप्रैल में पहली बार जीएसटी संग्रह का एक लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर 1,03,458 करोड़ रुपए पर पहुंचा था। उसके बाद से यह लगातार 90,000 करोड़ रुपए के उुपर बना हुआ है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में हर महीने एक लाख करोड़ रुपए के जीएसटी संग्रह का लक्ष्य रखा है। मई में जीएसटी संग्रह 94,016 करोड़ रुपए, जून में 95,610 करोड़ रुपए, जुलाई में 96,4483 करोड़ रुपए, अगस्त में 93,960 करोड़ रुपए और सितंबर में 94,442 करोड़ रुपए रहा था।
अक्टूबर के कुल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी 16,464 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 22,826 करोड़ रुपए और एकीकृत जीएसटी 53,419 करोड़ रुपए रहा। एकीकृत जीएसटी में आयात पर संग्रह किया गया 26,908 करोड़ रुपए का कर शामिल है। इसके अलावा उपकर से 8,000 करोड़ रुपए जीएसटी संग्रह हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications