ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने अपनी सेल की धमाकेदार शुरुआत करते हुए महज 5 मिनट के अंदर 21 हजार करोड़ का सामान बेच दिया।
ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने अपनी सेल की धमाकेदार शुरुआत करते हुए महज 5 मिनट के अंदर 21 हजार करोड़ का सामान बेच दिया। कंपनी ने रविवार को 24 घंटे के लिए अपनी 'सिंगल्स डे सेल' शुरू की है। सेल के शुरू होते ही 5 मिनट के अंदर 3 मिलियन डॉलर का सामान बिक गया। जबकि इसके अगले एक घंटे में बिक्री का यह आंकड़ा 10 बिलियन डॉलर पहुंच गया।
हर साल 11 नवंबर को सिंगल्स डे सेल का मजा ले
बता दें कि चीन में हर साल 11 नंवबर को सिंगल लोगों की खातिर सिंगल्स डे मनाया जाता है। इस दिन चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलिबाबा ग्रुप सिंगल्स डे सेल का आयोजन करती है। इस साल इस सेल के पहले घंटे में ही लोगों ने तकरीबन 10 अरब डॉलर का सामान खरीद डाला।
1 अरब डॉलर की कमाई सिर्फ 82 सेकंड में हो गयी। चीन के सबसे अमीर व्यक्ति जैक मा की कंपनी अलीबाबा दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है और सिंगल्स डे दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन सेल्स ईवेंट है।
सिंगल्स डे सेल क्या है?
चीन में 2009 से 11 नवंबर को कुंवारे लोगों के लिए सिंगल्स डे मनाया जाता है। 11 नवंबर तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि '1' नंबर सिंगल लोगों की तरह दिखता है। इसके अलावा लोग इस दिन अपने रिश्ते को भी सेलिब्रेट करते हैं।
हांलाकि 2011 में बीजिंग में 4,000 जोड़ों ने शादी की थी, जबकि आम दिनों में वहां एक दिन में औसतन 700 शादियां होती हैं। अब यह फेस्टीवल दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग फस्टीवल बन गया है।
21 फीसदी ज्यादा की कमाई पिछले साल से
जबकि 2017 में सिंगल्स डे सेल के शुरुआती एक घंटे में 8.19 अरब कमाई हुई थी। इस साल यह कमाई 21 फीसद बढ़कर 9.92 अरब डॉलर हो गयी है। पिछले साल पूरी सेल खत्म होने तक लोगों ने 25 अरब डॉलर की खरीदारी की थी।
इस साल खरीदारी का रिकार्ड टूटने की उम्मीद है। हालांकि अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर के चलते अलीबाबा के स्टॉक की कीमत 16 फीसदी कम हुई है। इसके बावजूद सेल्स पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं दिखा।
भारतीय कंपनियों से आगे अलीबाबा
भारत में दो दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट और अमेजन ने इस साल फेस्टिव सीजन की पहली पांच दिनी सेल में लगभग दो अरब डॉलर (15,000 करोड़ रुपए) कमाई की है। उसके मुकाबले अलीबाबा ने शुरुआती एक घंटे में ही पांच गुना ज्यादा कमाई कर ली।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications