फ्लिपकार्ट ग्रुप की फैशन यूनिट मिंत्रा-जबोंग के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि वो इस यूनिट में संचालन का नेतृत्व जारी रखेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले बिन्नी बंसल की विदाई के बाद कंपनी में रैकिंग में
फ्लिपकार्ट ग्रुप की फैशन यूनिट मिंत्रा-जबोंग के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि वो इस यूनिट में संचालन का नेतृत्व जारी रखेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले बिन्नी बंसल की विदाई के बाद कंपनी में रैकिंग में काफी बदलाव हुए हैं।
वहीं मिंत्रा-जबोंग के सीईओ अनंत नारायणन का कहना हैं कि मैं मिंत्रा को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इससे पहले मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि वो अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं क्योंकि बिन्नी बंसल के इस्तीफे के बाद नारायणन की रिपोर्टिंग कल्याण कृष्णमूर्ति के पास चली गई है, जो कि फ्लिपकार्ट के सीईओ और तात्कालिक रुप से नए ग्रुप हैड बन गए हैं।

इससे पहले फ्लिपकार्ट ग्रुप के प्रमुख बिन्नी बंसल ने दुर्व्यवहार के आरोपों में चल रही जांच के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस पर वॉलमार्ट का कहना था कि उन पर गंभीर किस्म के निजी दुर्व्यवहार का मामला चल रहा है। इससे पहले दो सूत्रों के जरिए यह जानकारी सामने आई थी कि दुर्व्यहार के ये आरोप यौन उत्पीड़न के आरोप थे।
हांलाकि वॉलमार्ट से हुई 16 बिलियन डॉलर की डील के बाद से ही बिन्नी बंसन कंपनी के ग्रुप सीईओ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वही सचिन बंसल कंपनी के सह संस्थापक थे वो डील के तहत वॉलमार्ट को अपनी पूरी 5.5 फीसदी की हिस्सेदारी बेच चुके थे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications