LPG गैस कनेक्शन के उपभोक्ताओं को सरकार एक जोरदार झटका देने की तैयारी में है। जी हां मोदी सरकार 1 दिसम्बर को करीब 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों के गैस कनेक्शन रद्द करने जा रही है।
LPG गैस कनेक्शन के उपभोक्ताओं को सरकार एक जोरदार झटका देने की तैयारी में है। जी हां मोदी सरकार 1 दिसम्बर को करीब 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों के गैस कनेक्शन रद्द करने जा रही है। बता दें कि सरकार ने ऐसे गैस कनेक्शनों को रद्द करने का फैसला किया है, जिनका केवाईसी (KYC) नहीं हुआ है। ऐसे में सरकार की ओर से गैस कंपनियों जैसे भारत गैस, एचपी गैस और इंडेन गैस को 30 नवंबर तक सभी ग्राहकों के केवाईसी 'नो योर कस्टमर' पूरा करने को कहा है।
1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने नहीं कराया है केवाईसी
आपको बता दें कि अभी तक देश में 1 करोड़ से भी ज्यादा ऐसे लोग हैं जिन्होंने KYC फॉर्म पूरा नहीं किया है। सरकार अब ऐसे कनेक्शनों को 1 दिसंबर के बाद बंद करने जा रही है। केवाईसी यानी नो योर कस्टमर, दो पेज का ऐसा फॉर्म है जिसमें घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की फोटो सहित सारी जानकारी गैस एजेंसी वितरक के पास होगी।
केवाईसी के बाद कंपनियां करती हैं यह काम
गैस सिलेंडर वितरक से उपभोक्ताओं की यह जानकारी संबंधित ऑयल कंपनी यानी IOC, HP और BPC आदि के पास चली जाएगी। तो वहां से तीनों कंपनियों के मुंबई स्थित मास्टर सर्वर में इन डिटेल को फीड कर लिया जाएगा। इस फॉर्म में उपभोक्ता का नाम, पूरा एड्रेस, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पत्नी या पति का नाम, टेलिफोन और मोबाइल नंबर और एड्रेस प्रूफ के तौर पर अन्य कोई आईडी प्रूफ आप दे सकते हैं।
इन्हें केवाईसी फॉर्म भरना होगा जरुरी
बता दें कि KYC तीन तरह के एलपीजी उपभोक्ताओं को भरना होगा। इनमें एक समान नाम और समान पता वाले ग्राहक होंगे। ऐसे रसोई गैस उपभोक्ताओं जिन्होंने एक ही पते और नाम पर एक से अधिक गैस कंपनियों के कनेक्शन ले रखे हैं ऐसे उपभोक्ताओं को केवाईसी फॉर्म भरना जरुरी होगा।
फिलहाल कंपनियों ने इस तरह के एक से अधिक कनेक्शन रखने वाले ग्राहक के अधिकतमर कनेक्शन ब्लॉक कर दिए हैं और यह कनेक्शन तभी ओपन किया जाएगा जब ऐसे कस्टमर केवाईसी फॉर्म भरकर संबंधित गैस एजेंसी में जमा करेंगे।
दिल्ली के लोगों ने सबसे कम करवाया है केवाईसी
रिर्पोट के अनुसार सब्सिडी छोड़ने वाले गैस उपभोक्ताओं को भी केवाईसी की प्रक्रिया पूरा करना जरूरी है। ताकि फर्जी ग्राहकों का कनेक्शन बंद किया जाए और इमानदार ग्राहकों को गैस सिलेंडर मिलने में आसानी हो। केवाईसी न करवाने वाले सबसे ज्यादा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के गैस उपभोक्ता हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications