जियो अपने ग्राहकों के लिए फिर एक नई सर्विस लेकर आया है। इस बार जियो ने भारत और जापान के बीच VoLTE आधारित इनबाउंड इंटरनेशनल रोमिंग सुविधा शुरू की है।
जियो जब भी कुछ करता है धमाल ही करता है। हाल ही जियो अपने ग्राहकों के लिए फिर एक नई सर्विस लेकर आया है। इस बार जियो ने भारत और जापान के बीच VoLTE आधारित इनबाउंड इंटरनेशनल रोमिंग सुविधा शुरू की है। इस सुविधा को शुरु करने के साथ ही जियो भारत का पहला ऐसा 4जी ऑपरेटर बन गया है जिसने भारत में VoLTE आधारित अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सुविधा उपलब्ध करायी है।
विदेशी पर्यटक भी उठा सकेंगे लाभ
बता दें कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद विदेशी पर्यटक भी एचडी वॉयस और हाई स्पीड डाटा का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा जापान का KDDI पहला ऑपरेटर है जो जियो की वोल्टी आधारित अंतराष्ट्रीय रोमिंग सुविधा का लाभ उठा पाएगा।
मिलेगी बेहतरीन डाटा और वॉयस सर्विस
रिलायंस जियो के मार्क यार्कोस्की ने कहा कि जियो भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को बेहतरीन डाटा और वॉयस सर्विस उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्ध है। हम KDDI के ग्राहकों का भारत में जियो नेटवर्क पर पहले अंतरराष्ट्रीय वोल्टी और एचडी रोमिंग यूजर्स के तौर पर स्वागत करते हैं।
ऑल आईपी नेटवर्क का भी मिलेगा फायदा
रिलायंस जियो की इस नई व्यवस्था के साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटक जियो के ग्लोबल स्तर के ऑल आईपी नेटवर्क का अनुभव उठा सकेंगे। साथ ही ट्राई के माईस्पीड एप के जरिए पिछले 20 महीने में जियो का नेटवर्क भारत में सबसे तेज रहा है। इसकी औसत डाउनलोड स्पीड सितंबर 2018 में 20.60 MBPS रही है। आपको बता दें कि इसके अलावा देश भर में जियो का LTE नेटवर्क भी सबसे बड़ा है।
यह उपलब्धि देने वाला भारत की पहली टेलीकॉम कंपनी
नई सेवा की लॉन्चिंग पर रिलायंस Jio की ओर से जारी बयान में यह कहा गया है कि रिलायंस जियो भारत के सभी लोगों और भारत आने वाले लोगों को सर्वश्रेष्ठ डाटा और वॉयस अनुभव देने पर केंद्रित है। हम भारत के पहले इंटरनेशनल वोल्टी और एचडी रोमिंग यूजर्स के रूप में जियो में केडीडीआई ग्राहकों का स्वागत करते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट



Click it and Unblock the Notifications