पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। वाकई अब पासपोर्ट बनवाना आसान हो जायेगा। भारत सरकार मार्च 2019 तक देश के सभी 543 संसदीय क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्र
पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। वाकई अब पासपोर्ट बनवाना आसान हो जायेगा। भारत सरकार मार्च 2019 तक देश के सभी 543 संसदीय क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित करेगी। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी विदेश मंत्री वी के सिंह ने दी है।
बुधवार को वाणिज्य दूतावास में पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम लॉन्च के दौरान वी के सिंह ने कहा कि सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि भारतीय नागरिकों को भारत में या भारत के बाहर पासपोर्ट हासिल करने में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। हालांकि भारत में पासपोर्ट सेवाओं की डिलिवरी में काफी बदलाव आ गया है।

भारतीय नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेगी
ग्लोबल प्रोग्राम के मौके पर विदेश राज्य मंत्री ने कुछ भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट सौंपे जिन्होंने नए प्रोग्राम के जरिए अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराया था। उन्होंने कहा 'इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इस नए सिस्टम से पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया से लेकर पासपोर्ट बन जाने तक सभी सुविधाएं बेहतर हो जाएगी।
वर्तमान में 236 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र काम कर रही
वहीं देश के हर पोस्ट ऑफिस में एक पासपोर्ट केन्द्र खोला जाएगा। इससे किसी भी नागरिक को अपनी पासपोर्ट सेवा के लिए 50 से 60 किलोमीटर से अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा। इतना ही नहीं 2017 में पासपोर्ट संबंधित सेवाओं में 19 फीसदी ग्रोथ दर्ज की गई थी। वर्तमान में हमारे देश में 236 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र काम कर रहे हैं।
वहीं 36 पासपोर्ट ऑफिस और 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं। ऐसे में भारतीय नागरिकों के लिए कुल 365 पासपोर्ट दफ्तर काम कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications