आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान नाइट ऑफ द लीजियन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है।
आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान नाइट ऑफ द लीजियन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। विप्रो ने बुधवार को कहा कि प्रेमजी को यह सम्मान भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिगलर ने प्रदान किया।
जिगलर ने कहा कि प्रेमजी को यह पुरस्कार भारत में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग को विकसित करने में अहम योगदान और फ्रांस में उनकी आर्थिक पहुंच के लिए दिया गया है। इसके अलावा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के माध्यम से समाज में योगदान देने के लिए भी उनको सराहा गया।

नाइट ऑफ द लीजियन ऑफ ऑनर की स्थापना 1802 में हुई
सम्मान ग्रहण करते हुए प्रेमजी ने कहा कि वह इस सम्मान को पाकर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। नाइट ऑफ द लीजियन ऑफ ऑनर की स्थापना 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने की थी। यह फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो फ्रांस के लिए असाधारण काम करने वालों को बिना उनकी नागरिकता को ध्यान में रखकर प्रदान किया जाता है।
शाहरुख खान को भी इससे नवाजा जा चुका
भारत में वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव, तमिल फिल्म कलाकार शिवाजी गणेशन, कलाकार कमल हासन, बंगाली फिल्म कलाकार सौमित्र चटर्जी और हिंदी फिल्म कलाकार शाहरुख खान को भी इससे नवाजा जा चुका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications