एसबीआई कस्टमर्स हैं और चेक का इस्तेमाल करते हैं तो अलर्ट हो जाएं। रिजर्व बैंक के निर्देश को फॉलो करते हुए बैंक अगले साल यानी 1 जनवरी 2019 से नॉन-सीटीएस चेक क्लियर नहीं करेंग
एसबीआई कस्टमर्स हैं और चेक का इस्तेमाल करते हैं तो अलर्ट हो जाएं। रिजर्व बैंक के निर्देश को फॉलो करते हुए बैंक अगले साल यानी 1 जनवरी 2019 से नॉन-सीटीएस चेक क्लियर नहीं करेंगे। इस संबंध में एसबीआई ने 12 दिसंबर डेडलाइन तय की है। यानी एसबीआई 12 दिसंबर से ही नॉन-सीटीएस चेक स्वीकार नहीं करेगा।
कस्टमर्स को मैसेज भेजना शुरू
12 दिसंबर के बाद से एसबीआई केवल सीटीएस चेक्स ही क्लियर करेगा। वहीं अन्य बैंक 1 जनवरी 2019 से ऐसा करेंगे। आरबीआई ने यह निर्देश तीन महीने पहले दिया था। इस फैसले को लेकर एसबीआई ने अपने कस्टमर्स को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। उनसे जल्द से जल्द अपनी नॉन-सीटीएस चेकबुक को सीटीएस चेकबुक से रिप्लेस करने की अपील भी की गई है। SBI: एसबीआई ग्राहक अब कर सकेंगे अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन ये भी पढ़ें।
टीसीएस और नॉन-टीसीएस क्या है?
टीसीएस चेक यानी चेक ट्रंकेशन सिस्टम इस सिस्टम के तहत चेक की एक इलेक्ट्रॉनिक इमेज कैप्चर हो जाती है और फिजिकल चेक को एक बैंक से दूसरे बैंक में क्लियरेंस के लिए भेजने की जरूरत नहीं होती क्योंकि यह ऑनलाइन होती है।
इससे फिजिकल चेक्स को मैनेज करने, उन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजने का झंझट खत्म हो जाता है। साथ ही इस पर आने वाले खर्च और चेक क्लियरेंस में लगने वाले टाइम की भी बचत होती है।
वहीं नॉन-टीसीएस चेक कंप्यूटर द्वारा रीड नहीं किए जा सकते है। इसलिए उन्हे फिजिकली ही एक जगह से दूसरी जगह क्लियरेंस के लिए भेजना होता है।
लिहाजा क्लियरेंस में वक्त भी ज्यादा लगता है। आरबीआई बैंकों को पहले ही यह निर्देश भी दे चुका है कि वे केवल टीसीएस -2010 स्टैंडर्ड चेक वाली चेकबुक्स ही इश्यू करेंगे।
एसबीआई सस्ते में कर रहा है 1000 प्रॉपर्टी की नीलामी ये भी पढ़ें।
पीएनबी ने भी तय की डेडलाइन
नॉन-टीसीएस स्वीकार नहीं किए जाने को लेकर पंजाब नेशनल बैंक पीएनबी ने सितंबर में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। नोटिफिकेशन में पीएनबी ने कहा था कि बैंक 1 जनवरी से केवल टीसीएस चेक ही क्लियर करेगा। इसलिए कस्टमर अपनी नॉन-टीसीएस चेक बुक को रिप्लेस कर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट



Click it and Unblock the Notifications