फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में विराट कोहली बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से महज कुछ कदम ही पीछे रह गए।
फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में विराट कोहली बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से महज कुछ कदम ही पीछे रह गए। फिलहाल टॉप 100 की लिस्ट में सलमान खान 253.25 करोड़ सालाना कमाई साथ पहले नंबर पर हैं।
वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की सालाना कमाई 228.09 करोड़ रुपये है और वह लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 की लिस्ट में अक्षय कुमार के अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन भी शामिल हैं।
सलमान खान लगातार तीसरे साल फोर्ब्स की लिस्ट में पहला स्थान
फोर्ब्स का यह इश्यू 7 दिसंबर को मार्केट में आ जाएगा। 2018 फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 लिस्ट रैंकिग सेलिब्रिटीज के इंटरटेंनमेंट से हुई कमाई पर बेस्ड है। इसमें 1 अक्टूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 तक की उनकी अर्निंग को आधार बनाया गया है।
एक्टर सलमान खान ने लगातार तीसरे साल फोर्ब्स की लिस्ट में पहला स्थान कायम रखा है। उन्होंने अपनी फिल्मों टाइगर जिंदा है, रेस 3, टीवी प्रोग्राम और एडरवर्टिजमेंट एंडोर्समेंट के जरिये ये कमाई की है। दरअसल टॉप 100 सेलिब्रिटी की कुल आय 3140.25 करोड़ है। जिसका 8.06 फीसदी अकेले सलमान की कमाई है।
टॉप 10 सेलिब्रिटी और उनकी कमाई
सलमान खान- 253.25
विराट कोहली- 228.09
अक्षय कुमार - 185
दीपिका पादुकोड़ - 112.8
एमएस धोनी- 101.77
आमीर खान- 97.5
अमिताभ बच्चन- 96.17
रनवीर सिंह - 84.7
सचिन तेंदुलकर - 80
अजय देवगन- 74.5
किंग खान इस लिस्ट से हुए बाहर
फॉर्ब्स की 2017 की इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इस बार टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। इसकी वजह यह है कि 2017 में उनकी कोई फिल्म नहीं आई। विज्ञापन से भी उनकी कमाई 33 फीसदी घटकर 56 करोड़ रुपये रह गई। इस वजह से वे लिस्ट में 13वें पायदान पर आ गए हैं।
दीपिका 112.8 करोड़ रुपये की कमाई के साथ चौथा स्थान
बता दें कि हाल में अपनी शादी से सुर्खियों में रही दीपिका पादुकोण इस साल की लिस्ट में टॉप 5 में आ गयी है। दीपिका पहले पांच स्थानों में जगह बनाने वाली पहली महिला सेलिब्रिटी है। 112.8 करोड़ रुपये की कमाई के साथ वह चौथें पायदान पर हैं। इसमें फिल्म 'पद्मावत' की सफलता और विज्ञापन से कमाई का बड़ा हाथ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications