हवाई उड़ान के दौरान भी आपको अपने मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड करने से जल्द राहत मिलने वाली है।
हवाई उड़ान के दौरान भी आपको अपने मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड करने से जल्द राहत मिलने वाली है। सरकार ने हवाई और समुद्री यात्रा करने वाले लोगों को भारतीय सीमा में मोबाइल फोन से कॉल करने या इंटरनेट चलाने की सुविधा जल्द ही मिलनी शुरू हो जाएगी। भारतीय सीमाओं के अंदर इस तरह की सेवाएं देने के बाबत नियम अधिसूचित कर दिए गए हैं।

शुक्रवार को अधिसूचित इन फ्लाइट एंड मैरीटाइम कनेक्टिविटी आईएफएमसी नियमावली-2018 के अंतर्गत भारतीय और विदेशी विमानन और नौवहन सेवा कंपनियां भारतीय सीमा में परिचालन के समय भारत के किसी भी टेलिकॉम प्रोवाइडर के साथ मिलकर इस तरह की सेवाएं दे सकेंगी।
यह नियमावली भारत के ऑफिशियल गजट में प्रकाशित किए जाने के बाद लागू हो जाएगी। इन फ्लाइट एंड मैरीटाइम कनेक्टिविटी उपग्रह और भू-स्थित संपर्क सुविधाओं के माध्यम से दी जा सकेगी। इसमें विदेशी उपग्रह सुविधा की मदद लेने के लिए अंतरिक्ष विभाग की अनुमति लेनी होगी।
सरकार राजस्व में हिस्सा लेगी
हांलाकि विमानों के भारतीय वायुसीमा में न्यूनतम 3000 मीटर की उंचाई पर पहुंचने के बाद ये सेवाएं दी जा सकेंगी। ताकि क्षेत्रीय मोबाइल सेवा नेटवर्क के संकेतों में व्यवधान न पैदा हो। इस सेवा के लिए लाइसेंस 1 रुपये वार्षिक शुल्क पर 10 वर्ष के लिए जारी किया जायेगा। लाइसेंस धारक से सरकार रेडियो तरंग शुल्क और राजस्व में हिस्सा लेगी।
टेलीग्राफ संकेतों का इस्तेमाल होगा
बता दें कि उपग्रहों के माध्यम से यह सेवा देने के लिए जरुरी होगा कि टेलीग्राफ संकेतों को भारतीय सीमा में स्थापित सैटेलाइट गेटवे अर्थ स्टेशनों के रास्ते ही भेजा जाये। ये केंद्र भारत में लंबी दूरी की टेलिकॉम सर्विस देने वाली कंपनियों और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के साथ परस्पर जुड़े होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications